संवाददाता: मनीष गुप्ता
यूपी में जिस प्रकार आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पूरे जोश के साथ जनसंपर्क कर अपनी अपनी पार्टी को मजबूत बनाने में लगी है। जनता के बीच जाकर भविष्य की उपलब्धियों के बारे में बताया जा रहा है। ओर जनता से वोट की अपील की जा रही है। उसी प्रकार आज मेरठ शहर में अलग अलग जगह पर महिलाओं ने सरकार के द्वारा दी गई सुविधाओ का गुणगान किया। क्षेत्र की महिलाओं ने एक जगह पर एकत्र हो सभी सुविधाओं का विवरण दिया। सुविधाओ के साथ साथ महिलाओं ने बताया की हमारे आस पास का माहौल बहुत ज्यादा अच्छा हो गया है। महिलाओं द्वारा इस मौके पर अलग अलग क्षेत्र के सभासद, मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सभी से वोट की अपील की।