Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा

जनवाद टाइम्स 28 January 2021
मेरठ न्यूज: महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा
Share News
       

संवादाता मनीष गुप्ता मेरठ । जिले में दिनांक 27 जनवरी को ग्राम कलंजरी मे हुई दर्दनाक हत्या के सम्बन्ध मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सरधना के द्वारा हत्या के अभियुक्त की जल्द से जल्द गिरफ्तारी एवं खुलासे हेतु टीम का गठन किया गया।

मेरठ न्यूज: महिला की हत्या का 12 घंटे में खुलासा

जिस पर प्रभारी निरीक्षक जानी ने उ0नि0 सूर्यदीप सिंह व उ0नि0 विनीत कुमार व है0का0 बिजेन्द्र सिंह व है0का0 ओमकार सिंह का0 रंजन सिरोहा व का0 सुधीर कुमार का0 दानवीर सिंह व म0का0 मिंकल जानी के द्वारा थाना जानी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 27/2021 धारा 452/302 भादवि बनाम अज्ञात का अन्दर 12 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए। अभियुक्त मानिक भारद्वाज पुत्र संजय भारद्वाज नि0 कलंजरी थाना जानी जनपद मेरठ को दिनांक 27 जनवरी को समय 09.20 बजे अभियुक्त के मकान गांव कलंजरी से गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त मानिक भारद्वाज ने अपनी चाची श्रीमती कुमुद शर्मा (मृतिका) पत्नी राजू शर्मा नि0 कलंजरी के साथ नाजायज सम्बन्ध बनाने की कोशिश की चाची श्रीमती कुमुद द्वारा विरोध किया गया। और अपने बचाव मे अभियुक्त मानिक भारद्वाज के चेहरे पर जोरदार थप्पड मारा गया तथा बोला कि तेरी इस हरकत के बारे में तुम्हारे माता पिता को बताऊगी ।

इस बात को लेकर अभियुक्त मानिक भारद्वाज आवेश में आकर अपनी चाची श्रीमती कुमुद शर्मा पर जानलेवा हमला करते हुए घर मे ही रखे चाकू से गर्दन पर गोद गोद कर श्रीमती कुमुद शर्मा की नृशंस हत्या कर दी । मौके से हत्या मे प्रयुक्त चाकू तथा अन्य साक्ष्य बरामद हुये तथा घटना के समय अभियुक्त द्वारा पहनी हुई चपल्ले भी खून से सनी हुई बरामद हुई । बरामद साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त मानिक भारद्वाज उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त द्वारा मुकदमा उपरोक्त की घटना कारित करते समय खुद के हाथ मे चाकू से आयी चोटो तथा मृतका द्वारा विरोध करने पर अभियुक्त के सीने पर आयी चोटो व अन्य साक्ष्यो की पुष्टि करते हुये अपने जुर्म इकबाल किया गया है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता

मानिक भारद्वाज पुत्र संजय भारद्वाज नि0 कलंजरी थाना जानी जनपद मेरठ।

Post navigation

Previous: जनपद प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री आवास में हो रहा घोटाला
Next: Etawah News: युवती का अपहरण करने वाले 03 अभियुक्तो को किया गिरफ्तार 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260612-WA0016
  • Breaking News

Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0012
  • Breaking News

Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026
IMG-20260612-WA0015
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश

जनवाद टाइम्स 12 June 2026

Latest News

  • Bihar News: पर्यावरण संरक्षण के लिए कैप्टन महेंद्र राय ने किया पौधारोपण
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 3300 किलो जावा गुड़ और 280 लीटर अवैध शराब नष्ट
  • Bihar News: धान की रोपनी के बीच किसानों के बीच पहुंचे जिला कृषि पदाधिकारी, प्राकृतिक खेती अपनाने का दिया संदेश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Bihar News: राजापाकर थाना परिसर में दमकल गाड़ी नहीं होने से लोगों में आक्रोश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.