मेरठ न्यूज: गड्ढा मुक्त सड़क का सपना कब होगा पूरा। जिंदगी बनी नरक

IMG-20211008-WA0021
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

कब दूर होगी सड़को की खराब हालत। कब मिलेगा जनता को सुकून। क्या आश्वासन पर ही चलती रहेगी जनता टूटी फूटी सड़को पर। कब तक जान हतेली पर रखकर जनता करेगी इन सड़को पर सफर। कब तक अपने परिवार के लोगो का दुख सहन करेगी जनता इन खराब सड़को के कारण। सरकार की तरफ से बहुत बार कहा गया कि बहुत जल्दी ही हम राज्य की सड़को को गड्ढा मुक्त कर देगे। लेकिन जब होगा ऐसा। यही नहीं पता चलता है कि सड़क में गड्ढे है। या गड्ढों में सड़क। आओ दिखाते है ।

 

IMG 20211008 WA0019हम इस चित्र के माध्यम से की क्या हालत है सड़को की। बारिश हो जाने पर सड़क में बने ऐसे गड्ढों का पता नहीं चलता। जिस कारण चौपहिया वाहन चालकों का भी वाहन चलाते समय इन गड्ढों में पहिया अचानक से गिर जाने के कारण बैलेंस खराब हो जाता है। और वो दुर्घटना ग्रस्त हो जाते हैं। इसमें चौपहिया वाहन चालकों को चोट कम आती है। बस गाड़ी में ही नुकसान हो जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा खतरा दोपहिया वाहन चालकों के लिए होता है। क्योंकि कोई भी दोपहिया वाहन चालक यदि अपने परिवार के साथ वाहन चला रहा है। और अचानक से सड़क में बने हुए ऐसे गड्ढे में पहिया गिर जाने के कारण दोपहिया वाहन चालक वही गिर जाते है। और दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है। कब मिलेगा छुटकारा इन दुर्घटनाओं से। विभाग की तरफ से कभी कभी इन गड्ढों को भर दिया जाता है।

 

मेरठ न्यूज: गड्ढा मुक्त सड़क का सपना कब होगा पूरा। जिंदगी बनी नरकलेकिन कुछ दिन फ़िर वही हालत हो जाती है। इन गड्ढों की वजह से सबसे ज्यादा खतरा बारिश के मौसम में और रात्रि में होता है। क्योंकि काफी रास्तों पर रात्रि में सड़को पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है। जिस कारण दुर्घटना संभावित है। कोन लेगा इस दुर्घटना की जिम्मेदारी। कोन दिलाएगा इन परेशानियों से छुटकारा।

Trending News