मेरठ न्यूज: हत्या के उद्देशय से अप्रहत 08 साल के बच्चे की सकुशल बरामदगी

IMG-20210109-WA0039
Share News

संवादाता मनीष गुप्ता :मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी के आदेशानसार थाना प्रभारी ब्रह्मपुरी व थानाध्यक्ष टीपी नगर के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक 08 जनवरी को थाना टीपी नगर मेरठ से अप्रहत बच्चे की सकुशल बरामदगी हेतु टीम बनाई गई। जिसके द्वारा तत्परता से कारवाई करते हुए मात्र 24 घंटे में अभियुक्त गण सरिता, पूजा व नीरज को गिरफ्तार कर अप्रहात बच्चे प्रिंस की सकुशल बरादमगी की गई।

IMG 20210109 WA0039

दिनांक 08 जनवरी को थाना टीपी नगर मेरठ पर वादी निक्की पुत्र अक्षय लाल निवासी मां देवलोक कॉलोनी थाना टीपी नगर मेरठ द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई। कि उसके लड़के प्रिंस उम्र 08 वर्ष का दो अज्ञात महिलाओं द्वारा अप्रहन कर लिया गया है। इस सूचना पर थाना टीपी नगर मेरठ पर मुकदमा अपराध संख्या 07/2021 धारा 363 भादवि पंजीकृत हुआ।

पूछताछ में अभियुक्त सरिता ने बताया कि वह अप्रहत्त प्रिंस की सगी बुआ है। सरिता का कुछ दिन पूर्व अपने पति ओमप्रकाश निवासी मिलकिया विहार से तलाक हो गया था।सरिता का तलाक होने के बाद सरिता के भाई निक्की ने सरिता के बेटे वंश जिसकी उम्र 06 वर्ष थी। उसे ओमप्रकाश को दिलवा दिया था। और सरिता अकेली रहने लगी। जिस कारण सरिता अपने भाई से बदला लेना चाहती थी। बदला लेने के इरादे से सरिता ने अपने दोस्त पूजा व नीरज के साथ मिलकर अपने भाई के बच्चे प्रिंस की हत्या के इरादे से अपहरण करने की योजना बनाई।

दिनांक 08 जनवरी को दोनो पूजा व नीरज के साथ बाइक से प्रिंस के घर पहुंचे और नीरज को अलग खड़ा कर दिया। सरिता और पूजा बाहर खेल रहे अपने भाई के बेटे प्रिंस को बहला फुसलाकर व लालच देकर अपने साथ ले गई।
पुलिस द्वारा की गई कारवाई। थाना ब्रह्मपुरी व टीपी नगर की संयुक्त पुलिस द्वारा तुरंत कारवाई करते हुए। सीसीटीवी फुटेज व ई सर्विलांस की मदद से और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कारवाई करते हुए। 24 घंटे के अंदर पुलिस द्वारा घटना का खुलासा किया गया।

अभियुक्तों का नाम पताा

सरिता पत्नी ओमप्रकाश निवासी शास्त्री नगर सेक्टर 07 थाना नौचंदी मेरठ।
पूजा पुत्री विजय कुमार दास निवासी ग्राम तुगलपुर परिचोक ग्रेटर नोएडा।
नीरज कुमार पुत्र रोहतास निवासी ग्राम नरहेडा थाना खरखोदा मेरठ।

You may have missed