संवादाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ग्रामीण के आदेशानुसार थानाध्यक्ष जी द्वारा अपने क्षेत्र में गुम हुए बच्चो व व्यक्तियों की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इसी के चलते थाना खरखोदा पर नाजिम निवासी काशीराम कॉलोनी मकान नंबर बी एस 191 थाना खरखोदा मेरठ ने आज थाने पर उपस्थित होकर लिखित तहरीर दी है कि उसका पुत्र अजीम उस उर्फ अज्जू उम्र 3 वर्ष जो मकान की छत पर खेल रहा था। जो कहीं भटक गया है। और लापता है। अभी तक वापिस नहीं आया है। सूचना के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लापता बच्चा गूंगा है कुछ बोलने में असमर्थ है। थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 55/21 धारा 363 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत कर लिया गया है। बच्चे की तलाश की जा रही है। थाना पुलिस ने बताया कि गुम सुदा लोगो की गहनता से तलाश की जा रही है।