Meerut News: : कोरोना के चलते दिपावली पर बाजार मे लौटी रोनक। प्रशासन का पुरा सहयोग मिल रहा है ।

Meerut News: Ronak returned to market on Deepawali due to Corona. The administration is getting full cooperation.
Share News

संवाददाता : मनीष गुप्ता

त्योहारी सीजन में शहर के मुख्य बाजार में ग्राहकों की पुरानी रौनक लौट आई है। लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार करीब आठ माह के बाद बाजार में इतनी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए बाजार आ रहे हैं। इससे दुकानदारों के चेहरों पर खुशी झलकने लगी है। कोरोना काल में मार्च माह के बाद से ही बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। पहले लाकडाउन और बाद में कमाई के अभाव में बाजार सूने-सूने पड़े हुए थे। दुकानदारों को लग रहा था कि इस बार त्योहारी सीजन भी निराशा देगा, लेकिन उनकी उम्मीदों के विपरीत त्योहारी सीजन में लोग बाजार में जमकर खरीददारी कर रहे हैं।

 

Trending News