Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: दीपावली पर बाजार में लौटी रौनक, खरीदारों की उमड़ी भीड़

जनवाद टाइम्स 12 November 2020
Etawah News: Flourishing in the market on Diwali, crowds of buyers gathered
Share News
       

संवाददाता : गुलशन कुमार 

त्योहारी सीजन में शहर के मुख्य बाजार में ग्राहकों की पुरानी रौनक लौट आई है। लोग बड़ी संख्या में बाजार पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदारों के अनुसार करीब आठ माह के बाद बाजार में इतनी बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने के लिए बाजार आ रहे हैं। इससे दुकानदारों के चेहरों पर खुशी झलकने लगी है। कोरोना काल में मार्च माह के बाद से ही बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ था। पहले लाकडाउन और बाद में कमाई के अभाव में बाजार सूने-सूने पड़े हुए थे। दुकानदारों को लग रहा था कि इस बार त्योहारी सीजन भी निराशा देगा, लेकिन उनकी उम्मीदों के विपरीत त्योहारी सीजन में लोग बाजार में जमकर खरीददारी कर रहे हैं।

Etawah News: Flourishing in the market on Diwali, crowds of buyers gathered
लोग इलेक्ट्रानिक सामान, मोबाइल और कपड़ा खरीदने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। शहर में इलेक्ट्रानिक, मोबाइल और कपड़ा बेचने वालों की दुकानों में खरीदारों की भीड़ दिख रही है। लोग बड़ी संख्या में बाजार आकर फ्रीज, हीटर, गीजर, मोबाइल और पहनने के वस्त्रों की खरीदारी कर रहे हैं।
Etawah News: Flourishing in the market on Diwali, crowds of buyers gathered

त्योहारी सीजन में कोरोना का खौफ बेअसर

शहर में त्योहारी सीजन के बीच कोरोना का खौफ भी बेअसर हो गया है। बाजारों में इतनी ज्यादा भीड़ हो रही है कि शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। कारोबारी सेल की आड़ में अपना सामान सड़क पर सजा रहे हैं जिससे जमघट और बढ़ रहा है। हालांकि दुकानदार लोगों से सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहे हैं।

Etawah News: Flourishing in the market on Diwali, crowds of buyers gathered

बाजार में सजीं अस्थायी दुकानें

बाजार में दुकानों के साथ साथ अस्थाई दुकानें भी सज चुकी हैं। इन दुकानों पर दीये, पोस्टर, लक्ष्मी-गणेश, साज-सज्जा का सामान आदि की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इससे छोटे व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।

Post navigation

Previous: Meerut News: : कोरोना के चलते दिपावली पर बाजार मे लौटी रोनक। प्रशासन का पुरा सहयोग मिल रहा है ।
Next: Etawah News:  लूटपाट एवं गैंगस्टर अपराधी के विरूद्व गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए 60000रूपये की संपत्ति जब्त की 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260607-WA0000
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: साठी थाना क्षेत्र में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीणों में दहशत

जनवाद टाइम्स 7 June 2026
IMG-20260607-WA0001
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जगदीशपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 7 June 2026
IMG-20260607-WA0002
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: वाहन जांच के दौरान बोलेरो से 840 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, चालक फरार

जनवाद टाइम्स 7 June 2026
IMG-20260607-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News : बैकुंठपुर पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच

जनवाद टाइम्स 7 June 2026

Latest News

  • Bihar News: साठी थाना क्षेत्र में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्रामीणों में दहशत
  • Bihar News: जगदीशपुर थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक कारोबारी गिरफ्तार
  • Bihar News: वाहन जांच के दौरान बोलेरो से 840 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, चालक फरार
  • Bihar News : बैकुंठपुर पंचायत भवन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ, 251 पौधे लगाए गए
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.