मेरठ न्यूज: महिलाओं के लिए राशन योजना चालू 

Meerut News: Ration scheme for women started

Meerut News: Ration scheme for women started

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

हमारे समाज में आए दिन किसी ना किसी वजह से महिलाओं और बहनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिलाओं के सामने इस प्रकार की समस्या आने का मुख्य कारण यह भी रहता है। आए दिन सड़क मार्ग पर हादसे, बीमारी व अन्य कारणो से महिलाएं बेघर हो जाती है। और आगे चलकर इनको बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिनमे से एक कारण घर में खाने पीने के लिए राशन की कमी हो जाना। जिसके लिए इनको बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

इनकी इस समस्या का समाधान करने के लिए कुछ लोगो ने अपना हाथ इनकी ओर बढ़ाया। पार्श्वनाथ ध्यान साधना केंद्र व स्वाभिमान के द्वारा आज विधवा महिलाओं बहनों के लिए मंथली राशन की योजना चालू की गई। इसके लिए गली गली जाकर महिलाओं और बहनों को इसके बारे में बताया गया। और उनको अपना रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए कहा गया। ताकि हर महीने इनको राशन उपलब्ध कराया जा सके। और इनके दुख को थोड़ा सा दूर किया जा सके। इस अभियान से महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान लौट आई।

Trending News