Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Etawah News: एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 26 February 2022
Etawah News: Delivery in ambulance, mother and child both safe

Etawah News: Delivery in ambulance, mother and child both safe

Share News
       

संवाददाता: मनोज कुमार

इटावा: एंबुलेंस कर्मियों ने बैदपुरा गांव की एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराया। बालिका के सकुशल जन्म होने से परिजन ने की स्वास्थ्य विभाग की प्रशंसा। बैदपुरा गांव के राम शंकर शर्मा की 27 वर्षीया पत्नी आशा देवी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के सदस्यों ने 108 एंबुलेंस आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के लिए कॉल किया। सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर से 108 एंबुलेंस UP41AT4009 लेकर ईएमटी मनोज कुमार कुशवाहा व चालक राहुल कुमार रवाना हुए।

प्रसूता के परिजन परेशान थे कि कोई समस्या ना आए और जल्द ही प्रसूता अस्पताल पहुंच जाए। हालांकि कुछ देर में ही एंबुलेंस उनके घर पहुंच गई और जैसे ही एंबुलेंस कर्मी प्रसूता व उनकी सास महा देवी को एंबुलेंस में लेकर बैदपुरा से निकले कुछ दूर ही चले होंगे कि प्रसूता को अचानक असहनीय दर्द होने लगा तो एंबुलेंस कर्मियों ने सूझ बूझ और प्रशिक्षित तौर तरीकों से सुरक्षित प्रसव कराया तभी एक नन्ही बालिका का जन्म हुआ और किलकारी गूंजी जिससे परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

बाद में जच्चा बच्चा दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंत नगर में भर्ती कराया गया जहां दोनों स्वस्थ थे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग व एम्बुलेंस कर्मियों की प्रशंसा की और परिजनों ने मोहल्ले पड़ोस में भी मिठाईयां बांट दीं। एंबुलेंस कर्मियों के मुताबिक इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है तथा आवश्यक उपकरण व कुछ दवाइयां भी एंबुलेंस में रहती हैं ताकि आवश्यकता होने पर सुरक्षित प्रसव कराया जा सके।

Post navigation

Previous: Etawah News: सड़के बेहाल, ग्रामीण परेशान, प्रशासन बेसुध
Next: मेरठ न्यूज: महिलाओं के लिए राशन योजना चालू 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260505-WA0010
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी

जनवाद टाइम्स 5 May 2026
IMG-20260504-WA0121
  • Ambedkar Nagar

Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
ChatGPT Image May 4, 2026, 03_49_54 PM
  • Etawah

Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

जनवाद टाइम्स इटावा 4 May 2026
WhatsApp Image 2026-05-03 at 2.05.05 PM
  • Etawah

Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

जनवाद टाइम्स इटावा 3 May 2026

Latest News

  • Agra न्यूज़ :आगरा: सेंट एंड्रूज स्कूल में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सेमिनार, छात्राओं को स्वास्थ्य व टैलीमानस की दी गई जानकारी
  • Ambedkar Nagar News: ग्रामीण बैंक में ग्राहकों से बदसलूकी, शाखा प्रबंधक प्रेम सिंह के रवैये से फूटा गुस्सा।
  • Etawah News : संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
  • Etawah News : भारत विकास परिषद तुलसी शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह सम्पन्न, समाजसेवा के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी
  • Etawah News : स्मार्ट मीटर के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.