मेरठ न्यूज: परेड निरीक्षण व पुलिस पेंशनर्स के साथ मीटिंग की गई।

Meerut News: Parade inspection and meeting with police pensioners were held.

Meerut News: Parade inspection and meeting with police pensioners were held.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

आज श्री राजीव सभरवाल (आईपीएस) अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ द्वारा पुलिस लाइन मेरठ का वार्षिक निरीक्षण किया गया। जिसके अंतर्गत परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष, समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त शाखा/ कार्यालय से कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उसके बाद आरटीसी बैरिक, क्यूआरटी बैरिक का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात महोदय के मान – प्रणाम हेतु क्वाटर गार्द पर सलामी दी गई। इस अवसर पर श्री प्रवीण कुमार (आईपीएस) पुलिस महानिरीक्षक मेरठ, प्रभाकर चौधरी (आईपीएस) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ एवं समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे। उसके बाद पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान आर्मरी, परिवहन शाखा/डायल 112 के वाहनों का निरीक्षण किया गया। एवं फैमिली परिसर का निरीक्षण किया गया। फिर उसके बाद पुलिस लाइन स्थित सभागार में पुलिस पेंशनर्स के साथ मीटिंग की गई। निरीक्षण के दौरान मुकेश सिंह रावत, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन मेरठ उपस्थित रहे।

Trending News