मेरठ न्यूज: लूट की घटना मे सम्मलित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, एक जोडी कुंडल बरामद।

IMG-20211029-WA0079
Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मेरठ के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सरधना मेरठ के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना जानी के नेतृत्व में थाना जानी पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 291/21 धारा 392 मे 29 अक्टूबर को उपनिरीक्षक राहुल यादव, महेश कुमार व मोनू के द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही निरीक्षण घटना स्थल, सीडीआर, बीटीएस व पतारसी सुरागरसी से मुखबिर की सूचना पर जानी नहर पुल मेरठ बागपत रोड से समय 09:20 बजे अभियुक्त नजाकत पुत्र इशतियाक निवासी कस्बा सिवाल खास थाना जानी मेरठ को गिरफ्तार करते हुये। अभियुक्त के कब्जे से लूटे गये आभूषण एक जोडी कुंडल को अभियुक्त के कब्जे से बरामद किया गया है। तथा पूछताछ मे अभियुक्त के द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर घटना के किये जाने का अपराध स्वीकार किया गया है। अभियोग मे धारा 411 की वृद्वि करते हुये जेल भेजा गया। वादी मुकदमा द्वारा बरामद किये गये आभूषणो की पुष्टि कर थाना पुलिस की भूरि भूरि प्रसंन्सा की है। गिरफ्तारशुदा का नाम व पता नजाकत पुत्र इशतियाक निवासी कस्बा सिवाल खास थाना जानी। बरामदगी एक जोडी कुंडल पीली धातु।

You may have missed