Breaking Newsइटावाउतरप्रदेशमेरठ

मेरठ न्यूज: नगर निगम ने पुलिया पर जाल लगाने की शुरू की तैयारी।

संवाददाता: मनीष गुप्ता

पिछली कई न्यूज में आपने देखा होगा की किस तरह से नाले नालियों की दीवार और पुलिया टूटी हुई थी। और ना ही उन पुलियाओं पर दुर्घटना को रोकने के लिए कोई भी जाल आदि की व्यवस्था थी। क्योंकि अक्सर रात्रि में होता क्या है कुछ लोग ड्रिंक करके तेज गति से वाहन चलाते है। और वाहन का संतुलन बनाए ना रखने के कारण अकसर दुर्घटना ग्रस्त हो जाते हैं। कुछ रास्ते ऐसे भी है। जो नालों के बराबर से जाते हैं। और यह नाले काफी गहरे भी होते हैं। और इन नालों के बराबर में बनी दीवार बहुत बुरी तरह से खराब हो गई थी। इन समस्याओ से जुड़े चित्र आपको पहले भी दिखा चुके हैं। लेकिन अब विभाग की थोड़ी सी नींद खुली तो विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। देखिए कचहरी के पास से जाता यह नाला काफी गहरा है। जिसमे अगर कोई गिर जाए तो उसके साथ कुछ भी हो सकता है। उसकी जान भी जा सकती है। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभाग की तरफ से एक अच्छा प्रयास शुरू किया जा रहा है। विभाग के द्वारा इस पुलिया पर अब जाल लगाया जा है। इसका मतलब अब पुलिया की वजह कोई भी व्यक्ति या वाहन चालक दुर्घटना ग्रस्त नही होगा। और सकुशल अपने घर जा सकेगा। शहर के बहुत से ऐसे नाले और पुलिया है जहा पर दुर्घटना को रोकने का कोई भी इंतजाम नहीं है।

जनवाद टाइम्स इटावा

ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, खेल या व्यापार -उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, Agra News, Etawah News, Pratapgarh News, Meerut News, Ambedkernager News, Uttar Pradesh News, in Hindi Reports, Videos and Photos, Breaking News, Live Coverage of UP on Janvad Times.

Related Articles

Back to top button
जनवाद टाइम्स