संवाददाता राजेन्द्र कुमार
राजापाकर /वैशाली
प्रखंड क्षेत्र के गौसपुर बरियारपुर पंचायत स्थित नवसृर्जित प्राथमिक विद्यालय गौसपुर विमल सिंह के खेत में) के परिसर में बीपीएससी से नवनियुक्त प्रधानाध्यापिका साधना कुमारी के विद्यालय में योगदान देने के पश्चात विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिका, छात्र-छात्रा उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह विद्यालय के शिक्षक राजकुमार राय ने किया. मौके पर उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें कलम, डायरी, साल एवं फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया. विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें विद्यालय मे पठन-पाठन से संबंधित चल रहे अनेक गतिविधियों के बारे में बताया .तथा उनके नेतृत्व में विद्यालय में पहले से और बेहतर व्यवस्था बनाए जाने की बात कही. सभी शिक्षकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया ।
मौके पर उपस्थित पूर्व प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार राय, राजकुमार राय, परमानंद सिंह, मनीष मणि, संजय कुमार, आरती कुमारी, राजवंशी कुमारी सहित सभी छात्र छात्रा शामिल है।