Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News- पूर्व विधायक सह मंत्री स्वर्गीय तुलसीदास मेहता की छठी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

जनवाद टाइम्स 12 September 2025
Bihar News - An honour ceremony was organised for contribution to the newly created primary school located in Gaspur Bariyarpur Panchayat.
Share News
       

संवाददाता- राजेन्द्र कुमार
राजापाकर/वैशाली

वैशाली जिले के राजापाकर पूर्वी टोला स्थित सामुदायिक भवन परिसर में शुक्रवार को पूर्व विधायक सह मंत्री स्वर्गीय तुलसीदास मेहता की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण और समाजसेवी उपस्थित हुए। सभी ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

IMG 20250912 WA0020

कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके जीवन और राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला। समाजसेवी अनिल कुमार ने कहा कि स्वर्गीय तुलसीदास मेहता राजद के कद्दावर नेता थे। उनके पुत्र आलोक मेहता वर्तमान में राजद से उजियारपुर के विधायक हैं और पूर्व में सांसद भी रह चुके हैं।

स्वर्गीय मेहता का राजनीतिक सफर 1962 से शुरू हुआ जब उन्होंने सोशलिस्ट पार्टी से जंदाहा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव जीता। वे लगातार आठ बार चुनाव लड़े और पाँच बार विधायक बने। लालू प्रसाद यादव सरकार में ऊर्जा मंत्री, राबड़ी देवी सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री, तथा कर्पूरी ठाकुर सरकार में शिक्षा मंत्री रहे। 12 सितंबर 2019 को उनका निधन हुआ था।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उन्हें जनता से जुड़े रहने वाला मिलनसार और मृदुभाषी व्यक्तित्व बताया। उन्होंने कहा कि मंत्री रहते हुए भी वे आम जनता की समस्याओं को सुनते और समाधान का प्रयास करते थे।

कार्यक्रम में प्रभात कुमार चौधरी, सुचित्रा चौधरी, रघुवंश प्रसाद सिंह, तपसी प्रसाद सिंह, रविंद्र सिंह, रामप्रवेश कुमार, पहलाद प्रसाद यादव, वकील राय, राजेश कुमार, भोला कुमार, अमोद कुमार, दीपक कुमार, मोहन कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News- नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गौसपुर में नवनियुक्त प्रधानाध्यापिका साधना कुमारी का भव्य सम्मान समारोह
Next: Bihar News- पहले आईएएस नगर आयुक्त की सख्ती से सफाई व्यवस्था में फर्जीवाड़ा पर ब्रेक, महापौर गरिमा ने की सराहना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.