Bihar News- राजापाकर विधानसभास्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन 13 सितंबर को

IMG-20250911-WA0019
Share News

संवाददाता- राजेन्द्र कुमार

राजापाकर/वैशाली।
राजापाकर विधानसभा क्षेत्र में आगामी 13 सितंबर 2025 को एसपीएस कॉलेज, जफराबाद देसरी में एनडीए (NDA) का विधानसभास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

IMG 20250911 WA0019

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर शुक्रवार को जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अनिल कुमार दास के नेतृत्व में दर्जनों एनडीए कार्यकर्ताओं ने राजापाकर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गांवों — अल्लीपुर, फरीदपुर, भलूई, वनवीरा बाकरपुर, बरियारपुर, जाफरपटाठ, मीरपुर पतार और भलुई — में घर-घर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया।

इस दौरान ग्रामीणों को सम्मेलन में भारी संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। साथ ही लोगों को राज्य और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

जनसंपर्क अभियान में शामिल प्रमुख नेताओं में —

पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह

भाजपा किसान प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष सुंदरम सिंह चौहान

भाजपा युवा जिला महामंत्री सानु झा

लोजपा (रामविलास) अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पंकज साह

भाजपा युवा जिला मंत्री नितिश मस्ताना
सहित राजेश राम, सुखाई दास, अर्जुन राम, अरुण दास, रविन्द्र पासवान, भुखलु और अनेक एनडीए कार्यकर्ता शामिल रहे।

राजापाकर विधानसभास्तरीय यह सम्मेलन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए एनडीए के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

Trending News