Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News- वीटीआर क्षेत्र में मवेशी चराती वृद्ध महिला पर बाघ का हमला, ग्रामीणों में दहशत

जनवाद टाइम्स 12 September 2025
Bihar News- वीटीआर क्षेत्र में मवेशी चराती वृद्ध महिला पर बाघ का हमला, ग्रामीणों में दहशत
Share News
       

संवाददाता- मोहन सिंह
बेतिया/ पश्चिमी चंपारण

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) क्षेत्र में बुधवार (10 सितंबर) की शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। जंगल से निकले बाघ ने मवेशी चराने गई एक वृद्ध महिला पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। इस घटना से आसपास के ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है।

Bihar News- वीटीआर क्षेत्र में मवेशी चराती वृद्ध महिला पर बाघ का हमला, ग्रामीणों में दहशत

मृतका की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी देवी काल (60 वर्ष) के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, महिला वीटीआर के गोवर्धना वन क्षेत्र अंतर्गत नदी किनारे मवेशी चराने गई थी। इसी दौरान बाघ ने अचानक हमला कर उसकी गर्दन पकड़ ली और उसे करीब 500 मीटर अंदर जंगल में खींच ले गया।

अन्य चरवाहों ने शोर मचाया और ग्रामीणों को सूचना दी। लेकिन जब तक लोग मौके पर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। बताया जाता है कि बाघ ने महिला के शरीर के अधिकांश हिस्से को खा लिया और केवल एक पैर ही बच पाया।

ग्रामीणों ने महिला के अवशेष और खून से सने कपड़े इकट्ठा कर स्थानीय थाना और वन विभाग को सूचना दी। मानपुर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। महिला के अवशेष को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वनकर्मियों ने ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि वे सुबह और शाम के समय जंगल की ओर न जाएं। साथ ही आगे की कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जा रही है।

Post navigation

Previous: Bihar News- पहले आईएएस नगर आयुक्त की सख्ती से सफाई व्यवस्था में फर्जीवाड़ा पर ब्रेक, महापौर गरिमा ने की सराहना
Next: Bihar News-‌गैसपुर बरियारपुर पंचायत स्थित नवसृर्जित प्राथमिक विद्यालय मे योगदान देने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हूआ 

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.