Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

मेरठ न्यूज: बढ़ती ठंड को देखते हुए झुग्गी झोपड़ी के लोगों को बाटे गरम वस्त्र।

जनवाद टाइम्स इटावा 27 December 2021
Meerut News: In view of the increasing cold, warm clothes were distributed to the people of the slum.

Meerut News: In view of the increasing cold, warm clothes were distributed to the people of the slum.

Share News
       

संवाददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में आज राष्ट्रीय गौ सेवा संघ की जिलाध्यक्ष तान्या वर्मा द्वारा बढ़ती ठंड को देखते हुए झुग्गी झोपड़ी के लोगों को गरम वस्त्र व बच्चो के लिए साज सजावट सुहागन स्त्रियों के लिए श्रिंगार का सामान, बच्चो के लिए खिलौने आदि का वितरण किया गया।तान्या वर्मा के काफी समय से गरीबों के लिए कार्य किया जा रहा है। तान्या वर्मा समय समय पर इन सभी गरीब लोगो के लिए राशन कपड़े प्रतिदिन उपयोग में आने वाली वस्तुएं मुफ्त वितरित करती रहती है। तान्या वर्मा के द्वारा गरीब लोगो के बच्चो के लिए शिक्षा से जुड़ी चीजे भी मुफ्त दी जाती है। यह लोग मेरठ शहर में सड़क पर घूमने वाले जानवर पशु को लेकर भी बहुत ज्यादा जरूरी कार्य करते रहते हैं। जैसे की बीमार जानवरो को दवाई दिलवाना आदि कार्य करते रहते हैं। तान्या वर्मा महिला संघटन के साथ मिलकर महिलाओं की सुरक्षा हेतु भी कार्य करती है। आज भी इनको जब पता चला की सर्दी की वजह यह लोग परेशान हो रहे हैं। तो तुरंत समाधान करते हुए इनको गरम वस्त्र प्रदान किए गए। इस मौके पर उपाध्यक्ष ममता जी, सचिव शानू, सह सचिव चित्रांश सक्सेना, तान्या वर्मा आदि मौजूद रहे।

रोबिन हुड आर्मी संस्था के द्वारा कंबल वितरित किए गए

Meerut News: In view of the increasing cold, warm clothes were distributed to the people of the slum.

सर्दी से बचाव के लिए रोबिन हुड आर्मी संस्था के द्वारा कंबल वितरित किए गए। मेरठ शहर में काफी लोग जो रिक्शा चलाते हैं, मजदूरी करते हैं, भीख मांगते है। दरअसल इनके पास रहने के लिए इनके सिर पर छत नही है। इसलिए यह लोग सड़क किनारे बनी फुट पाथ पर ही सो जाते हैं। इनको सोने के लिए तो जगह मिल जाती है। परंतु सर्दी से बचाव के लिए इनके पास कुछ नहीं होता है। जिस कारण यह लोग सर्दी में कपकपाते रहते हैं। और बीमार भी हो जाते हैं। इन परेशानियों को देखते हुए आज रोबिन हुड आर्मी संस्था ने अपना हाथ इनकी ओर मदद के लिए बढ़ाया। और इन गरीब लोगो को कंबल वितरित किए। ताकि इनको सर्दी से बचाया जा सके। कंबल पाकर इन रिक्शा चालकों के चेहरे पर एक अलग सी मुस्कान देखने को मिली। आज वो मुस्कान इनके चेहरे पर फिर से लौट आई जो इनसे कोसो दूर चली गई। मुस्कान लौटने का मुख्य कारण रोबिन हुड आर्मी संस्था है। आस पास के लोगो ने भी संस्था के इस कार्य की सराहना की।

Post navigation

Previous: Etawah News: नुमाइश मैदान में सुदिति ग्लोबल स्कूल स्पोर्ट स्टेडियम में एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटी का आयोजन
Next: Prayagraj News :नेहरू युवा केंद्र प्रयागराज द्वारा जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.