मेरठ न्यूज: घरों के सामने गोबर के पानी से फैली गंदगी। नालिया हुई चोक।

Meerut News: Dirt spread due to cow dung water in front of the houses. Drain choked.

Meerut News: Dirt spread due to cow dung water in front of the houses. Drain choked.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

आज जैसे कि सुबह से शहर में बारिश हो रही है। बारिश के कारण सड़कों पर भारी मात्रा में पानी भर गया है। इसका कारण ब्रह्मपुरी क्षेत्र मैं अवैध रूप से डेरी चलाई जा रही है। यह उसी के कारण हो रहा है। क्योंकि डेरी वाले गोबर उठाने की कोई व्यवस्था करते नहीं है। जिससे नाली गोबर से भरी पड़ी रहती है। और कभी भी छोटी मोटी बारिश होने पर यह नाली गोबर के पानी से भर जाती है। जिससे सड़कों पर गोबर और कूड़ा करकट दिखाई देता है। माननीय नगर आयुक्त जी से निवेदन है। कि जो भी डेरी अवैध रूप से चलाई जा रही है।

उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें और आने वाले समय में जो स्वच्छ अभियान चला रखा है। उसे सुचारू रूप से ठीक करें माननीय प्रधानमंत्री जी ने स्वच्छ भारत अभियान की व्यवस्था करा रखी है। पर उस पर कोई ध्यान नहीं देता है। डेयरी संचालक बिना डरे क्षेत्रों में गंदगी फैला रहे हैं और इससे क्षेत्रों में गंदगी देखने को मिलती है। तो सभी क्षेत्रवासियों से निवेदन है कि इन डेरी वालों को चेतावनी देकर समझाने की कृपा करें। अगर यह नहीं मानते हैं। तो इस समस्या को लेकर नगर आयुक्त और डीएम साहब से मिले। तभी जाकर इस गंदगी से छुटकारा मिलेगा। इस समस्या को लेकर सुशील वर्मा जी, नितिन जी, शोभाराम कसाना जी आदि सदस्यों ने लोगो से बात की।

You may have missed