Meerut News: ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया चैकिंग अभियान

IMG-20201203-WA0018
Share News

संवददाता: मनीष गुप्ता

मेरठ जिले में प्रशासन के आदेशानसार ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाया गया चैकिंग अभियान। जगह जगह चले इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा किए गए काफी चालान। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए जनता को बहुत बार समझाया कि वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन किया करें। प्रशासन द्वारा कई बार जनता को व्यक्तिगत तौर पर भी समझाया। और कई बार प्रशासन ने खुद कोविड़ महामारी के चलते मास्क भी बाटे। एस पी ट्रैफिक ने भी खुद मास्क को लेकर और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जनता को व्यक्तिगत तौर पर निर्देश दिए। आज बेगमपुल पर टी एस आई विनोद कुमार जी ने बताया कि उन्होंने आज चैकिंग अभियान के दौरान 15 चालान काटे। चालान काटने का कारण दोपहिया वाहनों और चार पहिया वाहनों के डॉक्यूमेंट पूरे नहीं थे।

Trending News