संवादाता: मनीष गुप्ता
मेरठ जिले में प्रशासन की और से सख्ती के चलते पुलिस द्वारा अपराधियों पर सख्ती से कसा जा रहा शिकंजा। थाना खरखोदा पुलिस द्वारा अवैध रूप से हथियार रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में प्रशासन के आदेशानुसार आज खरखोदा पुलिस द्वारा ग्राम उलधन से अभियुक्त कय्यूम पुत्र अहसान निवासी ग्राम उलधन थाना खरखोदा मेरठ को 01 अदद तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना खरखोदा पर अभियुक्त के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की जा रही है। थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और अपराधी को जेल भेज दिया गया है। व थाना पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ अन्य अपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष जी ने बताया की अवैध रूप से हथियार रखने वालो के खिलाफ सख्ती के साथ अभियान चलाया जा रहा है। जो भी अवैध रूप से हथियार रखते हुए पाया गया। उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उसको बख्शा नहीं जायेगा। प्रशासन के आदेशानुसार थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अपनी दबिश और भी ज्यादा तेज कर दी है।