मेरठ न्यूज: अवैध शस्त्र के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

IMG-20210106-WA0048
Share News

संवादाता: मनीष गुप्ता

मेरठ शहर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के आदेशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार जी के कुशल मार्गदर्शन में एस आई रतनलाल शर्मा कांस्टेबल अमित कुमार व संदीप कुमार संधिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग व शांति व्यवस्था के अभियान में छत्री वाले पीर तिराहे पर चेकिंग में शामिल थे। मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति तहसील रोड के पास खड़ा है। जिसके पास अवैध असलाह है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ जाली कोठी चौराहे पर जाकर मुखबिर के द्वारा बताए गए लड़के को साहस का परिचय देते हुए। तहसील गेट के पास से लड़के को घेर घोट कर समय करीब 10:20 बजे पकड़ लिया। उसने अपना नाम अमित पुत्र कामिल निवासी कोठी अतानास थाना देहली गेट मेरठ बताया। जिसके संबंध में थाना देहली गेट पर मुकदमा अपराध संख्या 2/20 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक कारवाई की जा रही है।

You may have missed