मेरठ न्यूज: सर्राफा बाजार से सोने की लूट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

Meerut News: Accused arrested for robbing gold from bullion market.

Meerut News: Accused arrested for robbing gold from bullion market.

Share News

संवाददाता: मनीष गुप्ता

थाना देहली गेट पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये अभियुक्त सादिक खाँन पुत्र रफीक खाँन निवासी पतकार प्लाँट नंबर 8 माहात्मा गाँधी वसन्त शिवाजी नगर थाना खड़की जनपद पूणे (महाराष्ट्र) को वैली बाजार चौराहे से गिरफ्तार किया गया। तथा अभियुक्त वसीर पुत्र हाजी अली, अहमद पुत्र राहत निवासीगण निवासी पतकार प्लाँट नंबर 8 माहात्मा गाँधी वसन्त शिवाजी नगर थाना खड़की जनपद पूणे (महाराष्ट्र) मौके से फरार हो गये । गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक बैग में रखे 06 कंगन, 05 अगूँठी, 01 मंगलसूत्र, 01 नथ, 01 चैन, 04 पैन्डिल, 01 हार पीली धातू व 4800 रुपये (50 – 50 रुपये के कुल 96 नोट) व 2280 रुपये बरामद हुए हैं। बरामदा माल की कीमत करीब 10 लाख रुपये हैं। जिसके सम्बंध मे थाना देहली गेट पर मुकदमा अपराध संख्या 289/21 धारा 392/411 वादी आरिफ पुत्र नौशाद निवासी मोहल्ला शौरगिरान कस्वा व थाना बड़ौत बागपत की तहरीर के आधार पर 29 अक्टूबर को पंजीकृत किया गया है। थाना देहली गेट पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त सादिक खाँन पुत्र रफीक खाँन निवासी पतकार प्लाँट नंबर 8 माहात्मा गाँधी वसन्त शिवाजी नगर थाना खड़की जनपद पूणे (महाराष्ट्र) उम्र 38 वर्ष।

You may have missed