Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

मांस बरामदगी मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार, मझौलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जनवाद टाइम्स 29 May 2026
IMG-20260529-WA0017
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया, पश्चिमी चम्पारण

मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गो-मांस बरामदगी मामले में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 28/29 मई 2026 की रात सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम खैरवा वार्ड संख्या-1 स्थित महोदीपुर में फैयाज आलम अंसारी के बथान पर गौकशी कर मांस की बिक्री एवं परिवहन किया जा रहा है।

सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1, बेतिया के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी दल में पुलिस अधिकारियों के साथ अंचलाधिकारी मझौलिया, पशु चिकित्सक एवं एफएसएल टीम भी शामिल थी। टीम ने खैरवा वार्ड संख्या-1 स्थित बथान पर छापेमारी की, जहां से काले रंग की गाय का मांस विभिन्न टुकड़ों में बरामद किया गया। बरामद मांस को एफएसएल एवं पशु चिकित्सक की मौजूदगी में विधिवत जब्त किया गया।

मौके से तीन पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मझौलिया थाना कांड संख्या 475/26 दिनांक 29 मई 2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही ।

IMG 20260529 WA0017

पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद मेराज आलम (19 वर्ष), नसीमा खातून (45 वर्ष), मोबारक अंसारी (54 वर्ष) एवं फैयाज आलम अंसारी (46 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी खैरवा वार्ड संख्या-1, थाना मझौलिया, जिला पश्चिमी चम्पारण के निवासी बताए गए हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गौ मांस के टुकड़े बरामद किए हैं।

इस छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 बेतिया अजीत कुमार, मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार, अपर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी राजीव रंजन, पशु चिकित्सक पदाधिकारी डॉ. रजनीश कुमार, एफएसएल टीम बेतिया सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Agra न्यूज़ :आगरा में मानवता की मिसाल: 30 दिन से भटक रहे मंदबुद्धि युवक ‘मोंटी’ को पत्रकार और पुलिस की मदद से मिला परिवार
Next: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई : तीन माह में 1527 शराब कारोबारी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260722-WA0006
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0005
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0004
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च

जनवाद टाइम्स 22 July 2026
IMG-20260722-WA0007
  • Breaking News
  • Prayagraj News
  • Uttar Pradesh

प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जनवाद टाइम्स 22 July 2026

Latest News

  • UPESSC ने प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, 20 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी कैबिनेट ने उच्च शिक्षा विभाग के तीन बड़े प्रस्तावों को दी मंजूरी
  • प्रयागराज न्यूज़: योगी सरकार ने युवाओं के रोजगार की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम, केंद्रीकृत प्लेसमेंट पोर्टल लॉन्च
  • प्रयागराज न्यूज़: आंधी-तूफान एवं वज्रपात से बचाव को लेकर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
  • बिहार न्यूज़: ‘सरकार आपके द्वार’ की तर्ज पर आयोजित सहयोग शिविर में हो रहा हर समस्या का समाधान : महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.