Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mainpuri News: अखिलेश यादव के नामाकन के विपक्ष में भाजपा ने एसपी बघेल को उतारा मैदान में

जनवाद टाइम्स इटावा 31 January 2022
Mainpuri News: Against Akhilesh Yadav's nomination, BJP fielded SP Baghel in the fray

Mainpuri News: Against Akhilesh Yadav's nomination, BJP fielded SP Baghel in the fray

Share News
       

ब्यूरो संवाददाता

मैनपुरी: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज करहल सीट से पर्चा दाखिल किया । उनके साथ पूर्व सांसद तेज प्रताप भी मौजूद थे । उधर भाजपा ने काफी माथापच्ची के बाद करहल सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह को चुनाव उतार दिया। बघेल ने आज मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय कानून एवं राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा से सांसद हैं। एसपी सिंह बधेल ने राजनीति की शुरुआत समाजवादी पार्टी से की फिर 2009 में बसपा में चले गए जहां 2014 तक रहे। 2014 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया।

Mainpuri News: Against Akhilesh Yadav's nomination, BJP fielded SP Baghel in the fray

एसपी बघेल साल 2009 में फिरोजाबाद से अखिलेश यादव के खिलाफ और डिंपल यादव के खिलाफ उपचुनाव में भी चुनाव लड़ चुके हैं। इसके बाद 2014 में उन्होंने फिरोजाबाद से अक्षय यादव के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था। नामांकन दाखिल करने के बाद बात करते हुए एसपी बघेल ने अपनी जीत को लेकर कहा, ‘100 प्रतिशत आश्वस्त हूं जीत को लेकर। अपनी सरकार की योजनाओं के आधार पर हम चुनाव में है और जनता जवाब देगी। हमारी कमिश्नरी, हमारी आईजी एक है। यहां के लोगों को आगरा ही जाना पड़ता है। मैं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा।

Mainpuri News: Against Akhilesh Yadav's nomination, BJP fielded SP Baghel in the fray

करहल से एसपी सिंह बघेल के नामांकन दाखिल करने पर यूपी के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘करहल से जीतेगी BJP, जीतेंगे प्रो एस पी सिंह बघेल, 2022 में करहल से चुनाव हारेंगे श्री यादव अखिलेश, जीतेगी भाजपा, खिलेगा कमल, रहेगा सुशासन, होता रहेगा विकास,’ बीजेपी ने सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए प्रो, बघेल को टिकट दिया है और साथ में  यह मैसेज दिया है कि वह अखिलेश यादव को वॉकओवर नहीं देने जा रही है।  इससे पहले कहा जा रहा था कि बीजेपी यहां से अपर्णा यादव को भी टिकट दे सकती है

Post navigation

Previous: Etawah News: कांग्रेस की स्नेह लता दोहरे ने भर्थना से किया नामांकन
Next: Etawah News: भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया ने किया जन सम्पर्क

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260709-WA0013
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News : राजापाकर सीएचसी में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, 112 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, जेसीबी फूंकी; कई घायल, इलाके में तनाव

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बानूछापर में 90 लाख की लागत से बनेगा नाला, जलजमाव से मिलेगी राहत: महापौर गरिमा देवी सिकारिया

जनवाद टाइम्स 9 July 2026
IMG-20260709-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में CO गौरव कुमार व जुली कुमारी को भावभीनी विदाई

जनवाद टाइम्स 9 July 2026

Latest News

  • Bihar News : राजापाकर सीएचसी में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, 112 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
  • Bihar News : वन भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर हमला, जेसीबी फूंकी; कई घायल, इलाके में तनाव
  • Bihar News: बानूछापर में 90 लाख की लागत से बनेगा नाला, जलजमाव से मिलेगी राहत: महापौर गरिमा देवी सिकारिया
  • Bihar News: राजापाकर में CO गौरव कुमार व जुली कुमारी को भावभीनी विदाई
  • Bihar News: थरूहट क्षेत्र के समग्र विकास को गति देने के लिए योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.