Etawah News: भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया ने किया जन सम्पर्क

Etawah News: BJP candidate Sarita Bhadauria did public relations

Etawah News: BJP candidate Sarita Bhadauria did public relations

Share News

संवाददाता: महेश कुमार

इटावा : भारतीय जनता पार्टी के गढ़ कहे जाने वाले पुरबिया टोला में भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया ने घर घर जाकर पत्रक बांट कर वोट मांगे इस अवसर पर पुरबिया टोला निवासियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी के पुरबिया टोला शक्ति केंद्र संयोजक सुबोध कुमार पटेल ने पगड़ी पहनाकर सम्मान किया।

Etawah News: BJP candidate Sarita Bhadauria did public relations

जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सरिता भदौरिया ने कहा इटावा और उत्तर प्रदेश को लेकर हमारी सरकार से पहले चर्चाएं होती थी कि उत्तर प्रदेश और इटावा दबंग और दंगाइयों का प्रदेश है यहां कानून का राज नहीं चलता है बेटियां घर से नहीं निकल सकती हैं आज इन पांच सालों में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदली है बेटियां घर से आधी रात को भी जा सकती हैं माफियाओं को संरक्षण देने वाले उत्तर प्रदेश से भाग गए अपहरण की घटनाएं बिल्कुल बंद हो चुकी हैं 5 साल में योगी सरकार ने बिजली कटौती से मुक्त रखा है।

उन्होंने समाजवादी पार्टी मुखिया पर तंज कसते हुए कहा कि सपा की सरकार में मात्र 4 घंटे बिजली मिला करती थी जो पूरे महीने में 300 यूनिट भी नहीं हो पाती थी आप सब को तय करना है की 4 घंटे की बिजली चाहिए या 24 घंटे की बिजली चाहिए 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा सिर्फ वही कर रहे हैं जो भारतीय जनता पार्टी की सरकार के अच्छे कार्यों से बेरोजगारों हो कर फ्री हो गये है।

Trending News