Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुंभ में श्रीमद्भागवत प्रदर्शनी और संस्कार भारती पेविलियन का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

जनवाद टाइम्स 22 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Minister Gajendra Singh Shekhawat will inaugurate the Srimad Bhagwat Exhibition and Sanskar Bharti Pavilion in Mahakumbh
Share News
       

 

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कल, 22 जनवरी 2025 को महाकुंभ नगर में आयोजित विशेष कार्यक्रमों में भाग लेकर आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देंगे। इस दौरान वह श्रीमद्भागवत पर आधारित अस्थायी प्रदर्शनी, संस्कार भारती पेविलियन और भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह भी मौजूद रहेंगे।

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Minister Gajendra Singh Shekhawat will inaugurate the Srimad Bhagwat Exhibition and Sanskar Bharti Pavilion in Mahakumbh
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत कल दोपहर नई दिल्ली से प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद मंत्री श्री शेखावत इलाहाबाद म्यूजियम में श्रीमद्भागवत पर आधारित एक अस्थायी प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। यह प्रदर्शनी भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाने का अद्वितीय प्रयास है।
शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक केंद्रीय मंत्री संस्कार भारती पेविलियन और शोभायात्रा का शुभारंभ करेंगे। शोभायात्रा में भारत की सांस्कृतिक विविधता और आध्यात्मिक परंपराओं की झलक प्रस्तुत की जाएगी। यह आयोजन महाकुंभ के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एक नया आयाम जोड़ने का कार्य करेगा।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने आज, 21 जनवरी को दोपहर प्रयागराज पहुंचकर महाकुंभ मेला क्षेत्र में पर्यटन और संस्कृति विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रमों, प्रदर्शनी और सांस्कृतिक पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Union Minister Gajendra Singh Shekhawat will inaugurate the Srimad Bhagwat Exhibition and Sanskar Bharti Pavilion in Mahakumbh

22 जनवरी को सुबह मंत्री परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा में भाग लेने के बाद, श्री जयवीर सिंह दोपहर 2:30 बजे केंद्रीय मंत्री का स्वागत करेंगे।
23 जनवरी को केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत सुबह 9:30 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस अवसर पर श्री जयवीर सिंह उन्हें विदा करेंगे। इसके बाद श्री जयवीर सिंह अपराह्न 3 बजे लखनऊ लौट आएंगे।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की डिजिटल प्रदर्शनी में तीन नये कानून की मिल रही जानकारी
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और डॉ. कुमार विश्वास ने संगम में लगाई डुबकी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.