Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ में अब तक 14.76 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में किया पावन स्नान

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Till now more than 14.76 crore devotees have taken holy bath in Triveni Sangam during Mahakumbh
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ नगर। मां गंगा, मां यमुना और अदृश्य मां सरस्वती के पवित्र संगम में श्रद्धा और आस्था से ओत-प्रोत साधु-संतो, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों, स्नानार्थियों और गृहस्थों का स्नान नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। इसी क्रम में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान से पूर्व दो दिनों (रविवार और सोमवार) को 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी लगाई। रविवार को जहां 1.74 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया तो वहीं सोमवार को रात 8 बजे तक 1.55 करोड़ श्रद्धालुओं ने पावन डुबकी लगाई। इसके साथ ही महाकुम्भ में अब तक स्नानार्थियों की कुल संख्या 14.76 करोड़ हो गई। उल्लेखनीय है कि पिछले गुरुवार को ही महाकुम्भ में स्नानार्थियों की संख्या ने 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। योगी सरकार का अनुमान है कि मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ और पूरे महाकुम्भ में कुल 45 करोड़ से ज्यादा लोग आएंगे।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Till now more than 14.76 crore devotees have taken holy bath in Triveni Sangam during Mahakumbh

*महाकुम्भ में देखने को मिल रही विविध संस्कृतियों की झलक*
प्रयागराज में श्रद्धालुओं / स्नानार्थियों के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। पूरे देश और दुनिया से पवित्र त्रिवेणी में श्रद्धा और आस्था के साथ डुबकी लगाकर पुण्य प्राप्त करने के लिए श्रद्धालु प्रतिदिन लाखों की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे हैं। वहीं मौनी अमावस्या के सबसे प्रमुख अमृत स्नान को देखते हुए अब यह संख्या करोड़ों में पहुंच रही है। रविवार को रात 8 बजे तक 1.74 करोड़ लोगों ने तो सोमवार को 1.55 करोड़ लोगों ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर लिया। इसमें 10 लाख कल्पवासियों के साथ-साथ देश विदेश से आए श्रद्धालु एवं साधु-संत शामिल रहे। इसके साथ ही महाकुम्भ में कुल स्नानार्थियों की संख्या 14.76 करोड़ पहुंच गई।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Till now more than 14.76 crore devotees have taken holy bath in Triveni Sangam during Mahakumbh

*श्रद्धालुओं का लगा तांता*
मौनी अमावस्या को अमृत स्नान से पूर्व रविवार को पूरे महाकुम्भ मेला क्षेत्र में भक्तों का तांता लगा रहा। देश के विभिन्न प्रान्तो और विश्व के अनेक देशों से आए श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया। संगम के तटों पर इस समय पूरे देश की विविध संस्कृतियों की झलक देखने को मिल रही है। ऊंच नीच, जात पात, पंथ से ऊपर उठकर लोग संगम स्नान कर एकता के महाकुम्भ के संकल्प को साकार कर रहे हैं।

*स्नान पर्व पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़*
यदि अब तक के कुल स्नानार्थियों की संख्या का विश्लेषण करें तो 27 जनवरी तक 14 करोड़ से ज्यादा लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। सर्वाधिक 3.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने मकर संक्रांति के अवसर पर अमृत स्नान किया था, जबकि पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर 1.7 करोड़ से ज्यादा लोगों ने पावन डुबकी लगाई थी। रविवार को 1.74 करोड़ लोगों ने स्नान किया तो सोमवार को भी ये संख्या 1.5 करोड़ के पार रही।

*करोड़ों की भीड़ के बावजूद शहरी जीवन पर नहीं पड़ा असर*
महाकुम्भ में जहां एक ओर करोड़ों लोगों की भीड़ संगम स्नान के लिए पहुंच रही है तो वहीं प्रयागराज शहर का आम जनजीवन प्रतिदिन की तरह सुचारू रूप से चल रहा है। स्नानार्थियों का किसी तरह का कोई दबाव शहरी जीवन पर नहीं पड़ रहा है। जिला प्रशासन ने सिर्फ प्रमुख स्नान पर्वों के दिन कुछ बंदिशें लगाई हैं, जबकि बाकी दिन स्कूल, ऑफिस, कारोबार अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। इससे शहरवासियों में भी खुशी की लहर है।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Till now more than 14.76 crore devotees have taken holy bath in Triveni Sangam during Mahakumbh

*ये प्रमुख लोग अब तक लगा चुके हैं पावन डुबकी*
सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने संगम में पूरे परिवार के साथ स्नान किया, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत प्रदेश सरकार की पूरी कैबिनेट पवन डुबकी लगा चुकी है। इसके अलावा, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल, केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्य सभा सांसद सुधा मूर्ति, असम विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी, सपा सांसद अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे, गोरखपुर के सांसद रवि किशन, बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री, अनुपम खेर, एक्ट्रेस से किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी, क vyवि कुमार विश्वास, क्रिकेटर सुरेश रैना और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भी संगम में स्नान कर चुके हैं।

Trending News