Mahakumbha Nagar Prayagraj News:बसंत पंचमी के स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुम्भ पहुंचाने के लिए रोडवेज ने कसी कमर

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Roadways has geared up to transport devotees and tourists to Maha Kumbh on the bathing festival of Basant Panchami
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ नगर
प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के जन समागम में बसंत पंचमी स्नान पर्व के पहले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जन सैलाब उमड़ रहा है। यूपी रोडवेज ने इन आगंतुकों को वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है। अलग से आरक्षित बसों के अलावा कनेक्टिंग सेवा के लिए शटल बसों का बेड़ा भी तैयार है।

बसंत पंचमी में श्रद्धालुओं की घर वापसी के लिए 2500 रोडवेज बसें आरक्षित, हर 15 मिनट में मौजूद होगी बस

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Roadways has geared up to transport devotees and tourists to Maha Kumbh on the bathing festival of Basant Panchami
प्रयागराज महाकुम्भ में दो फरवरी के शाम तक तकरीबन 35 करोड़ ने त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगा ली। प्रदेश की योगी सरकार इन्हें सकुशल सुव्यवस्थित इन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूरी तन्मयता से कार्य कर रही। यूपी रोडवेज ने अब बसंत पंचमी के स्नान के लिए अपनी कमर कस ली है। यूपी रोडवेज ने बसंत पंचमी के स्नान पर्व में आगंतुकों की वापसी के लिए 2500 बसें अलग से आरक्षित कर ली हैं। महाकुंभ क्षेत्र से चार अस्थाई बस स्टेशन पहुंच रहे आगंतुकों के लिए हर 15 मिनट में रोडवेज बस मिलेगी। इसमें भी सबसे अधिक झूसी में बनाए गए रोडवेज के अस्थाई बस स्टेशन में 1500 बसें, लखनऊ की जाने के लिए बेला कछार में बनाए गए बस स्टेशन में 600 बसें, कानपुर की तरफ जाने वाले आगंतुकों के लिए नेहरू पार्क बस स्टेशन में 300 और मिर्जापुर बांदा की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए लेप्रोसी अस्थाई बस स्टेशन में 100 रोडवेज बसें आरक्षित हैं।

महा कुम्भ की कनेक्टिविटी के लिए हर 2 मिनट में शटल सेवा

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Roadways has geared up to transport devotees and tourists to Maha Kumbh on the bathing festival of Basant Panchami
प्रयागराज महकुम्भ के बसंत पंचमी अमृत स्नान पर्व में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जन सैलाब महा कुम्भ पहुंच रहा है। शहर के चारों तरफ बनाए गए अस्थाई बस स्टेशन में जहां रोडवेज का बसों का बेड़ा तैयार है तो वहीं इन अस्थाई बस स्टेशन से महाकुम्भ के नजदीक के स्थानों तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए 550 शटल बसें मौजूद हैं। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक हर 2 मिनट में शटल सेवा उपलब्ध है। बस स्टेशन में भीड़ न होने पाए इसके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है।

Trending News