Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:प्रयागराज रेलवे ने बसंत पंचमी पर्व पर 300 से अधिक ट्रेनों का किया सफल संचालन

जनवाद टाइम्स 5 February 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Prayagraj Railway successfully operated more than 300 trains on Basant Panchami festival
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ प्रयागराज में बंसत पंचमी का दिव्य, भव्य अमृत स्नान संपन्न हो गया। जिसमें देश के कोने-कोने से आये करोंड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। मेला प्राधिकरण के अनुमान के मुताबिक बसंत पंचमी पर्व पर 2.5 करोंड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। श्रद्धालु पिछले कई दिनों से अमृत स्नान में सम्मिलित होने के लिए लाखों की संख्या में प्रयागराज पहुंच रहे थे। प्रयागराज रेल मण्डल ने तीर्थ यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए बसंत पंचमी पर्व के दिन 106 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। इसके साथ ही लगभग 200 नियमित ट्रेनें भी शहर के सभी स्टेशनों से चलाई गई। जिससे लाखों की संख्या में तीर्थयात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचाया गया।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Prayagraj Railway successfully operated more than 300 trains on Basant Panchami festival

गंतव्य स्टेशनों के मुताबिक किया गया स्पेशल ट्रेनों का संचालन

महाकुम्भ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान का विशेष महत्व है। इस वर्ष महाकुम्भ में बसंत पंचमी पर्व पर 2.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। जिनके सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए प्रयागराज रेल मण्डल ने लगभग 200 नियमित और 106 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। मेला स्पेशल ट्रेनें शहर के सभी स्टेशनों से दिशावार गंतव्य स्टेशनों के मुताबिक चलाई गई। लखनऊ, रायबरेली के लिये प्रयाग, फाफामऊ स्टेशन से तो वारणसी की ओर जाने के लिए रामबाग और झूंसी स्टेशन से स्पेशल ट्रेने चलाई गई। दिल्ली, आगरा और कानपुर की ओर प्रयागराज जंक्शन और सूबेदारगंज से, जबकि सतना, मैहर, मानिकपुर दिशा के लिए नैनी और छिवकी स्टेशन से ट्रेनों का संचालन किया गया। अनुमान के मुताबिक बसंत पंचमी पर्व पर लगभग 10 लाख यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य स्टेशनों तक पहुंचा गया।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Prayagraj Railway successfully operated more than 300 trains on Basant Panchami festival

प्रयागराज जंक्शन से सबसे अधिक 55 मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं

प्रयागराज रेलेव के वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि बसंत पंचमी पर्व के लिए प्रयागराज जक्शंन से सबसे अधिक 55 मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। जबकि छिवकी से 11, नैनी जंक्शन से 2 और सूबेदारगंज से 8 स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं। वहीं उत्तर रेलवे के प्रयाग और फाफामऊ स्टेशनों से लगभग 15 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया। वाराणसी की ओर जाने के लिए रामबाग और झूंसी स्टेशनों से क्रमशः 6 और 9 ट्रेनों का संचालन किया गया। उन्होंने बताया कि क्राउड मैनेजमेंट के लिए पूर्वनियोजित तरीके से यात्रियों को दिशावार कलर कोडेड आश्रय स्थलों के जरिये प्लेटफार्म पर पहुंचाया गया। रेलवे के कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों की मदद से निगरानी और निर्देश जारी कर सफल क्राउड़ मैनेजमेंट किया गया।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:सीएम योगी ने बौद्ध महाकुम्भ यात्रा का किया शुभारंभ और कहा हिंदू और बौद्ध एक ही वटवृक्ष की शाखाएं हैं
Next: Lucknow News : योगी सरकार कर रही छात्रावासों का कायाकल्प, छात्रों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.