Mahakumbha Nagar Prayagraj News:मकर संक्रांति के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था व श्रद्धा की डुबकी लगायी

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: On the first Amrit Snan festival of Makar Sankranti, crores of devotees took a dip with faith and devotion
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रथम अमृत स्नान पर्व पर 13 अखाड़ो के साधु-संत-महात्माओ व नागा साधुओ ने पारंपरिक एवं विशिष्ट वेशभूषा में अपने अखाड़ो के साथ संगम स्नान घाट पर बारी-बारी अद्वितीय अमृत स्नान किया । प्रथम अमृत स्नान के दौरान नागा साधुओं व अन्य साधु-संत-महात्माओं की स्नान यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही । महाकुम्भ मेला क्षेत्र में पुलिस व मेला प्रशासन के द्वारा हेलीकॉप्टर के माध्यम से साधु-संत-महात्माओं और नागा साधुओं एवं श्रद्धालुओ/स्नानार्थियों/कल्पवासियों पर पुष्प वर्षा की गई ।IMG 20250115 WA0093

श्रद्धालुओं/स्नानार्थियों के सुगम आवागमन व सुरक्षित स्नान सम्पन्न कराने हेतु व्यापक पुलिस प्रबन्ध किये गये हैं। महाकुम्भ मेला क्षेत्र के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर नागरिक पुलिस, यातायात पुलिस, घुड़सवार पुलिस, महिला पुलिसकर्मी, अग्निशमन दल, पीएसी के जवान, एटीएस, एनएसजी कमाण्डो, एसटीएफ, यूपी-112, अर्ध सैनिक बल, बम निरोधक दस्ता की टीमें व्यवस्थापित की गई एवं महाकुम्भ मेला क्षेत्र में सी0सी0टी0वी0 कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है ।

मेला क्षेत्र के समस्त स्नान घाटों पर मोटर चालित बोट तथा प्रशिक्षित गोताखोरों के साथ डीप डायवर तैनात कर स्नानार्थियों की सुरक्षा हेतु कड़े प्रबन्ध किये गये हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत घाटों पर तैनात जल पुलिस, एस०डी०आर०एफ००/ एन०डी०आर०एफ० व फ्लड कंपनी के जवानों द्वारा सभी स्नान घाटों पर सतर्कता बरती जा रही है । *’एनाकोंडा बोट’* और *’स्टीमर’* के माध्यम से संगम घाट सहित अन्य स्नान घाटों का निरीक्षण किया गया तथा श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया कि सावधानीपूर्वक स्नान करें।

पुलिस बल द्वारा महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आये हुये समस्त श्रद्धालुओं से *’पब्लिक एड्रेस सिस्टम’* के माध्यम से भी अनुरोध किया जाता रहा है कि मेला में आने जाने वाले निर्धारित मार्गो का उपयोग करे, लावारिस पड़ी वस्तुओं को हाथ न लगाए सकुशल स्नान करके अपने गंतव्य को वापस जाएं। मेला क्षेत्र में स्नान करने आए हुए साधु-संत-महात्माओ व स्नानार्थियों श्रद्धालुओं से पुलिस के उच्चाधिकारियों के द्वारा कुशल क्षेम लिया गया ।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: On the first Amrit Snan festival of Makar Sankranti, crores of devotees took a dip with faith and devotion

दिव्य भव्य और डिजिटल महाकुम्भ की परिकल्पना को साकार करने, श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण प्रदान किये जाने के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन श्री भानु भास्कर, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज श्री तरुण गाबा. पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र श्री प्रेम गौतम, पुलिस उप-महानिरीक्षक महाकुम्भ श्री वैभव कृष्ण, अपर पुलिस आयुक्त कुम्भ कमिश्नरेट प्रयागराज श्री अजय पाल शर्मा, मेलाधिकारी श्री विजय किरन आनन्द, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुम्भ श्री राजेश द्विवेदी एवं अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण मेला क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहे ।

Trending News