Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:गृहमंत्री अमित शाह ने श्रृंगेरी, पुरी और द्वारिका पीठ के शंकराचार्यों का लिया आशीर्वाद

जनवाद टाइम्स 28 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Home Minister Amit Shah took blessings of Shankaracharyas of Sringeri, Puri and Dwarka Peeth
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भ नगर। सनातन आस्था के महापर्व महाकुम्भ में संगम में पवित्र स्नान करने देश के गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को तीर्थराज प्रयागराज पहुंचे। सपरिवार संगम में स्नान करने और अक्षय वट का दर्शन कर गृह मंत्री शंकराचार्यों से आशीर्वाद लेने पहुंचे। गृह मंत्री ने श्रृंगेरी पीठ के शंकराचार्य विधुशेखर भारती जी, पुरी पीठ के शंकराचार्य निश्छलानंद सरस्वती जी और द्वारिका पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती से मिलकर, उनका आशीवाद लिया और कुशलक्षेम पूछा। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Home Minister Amit Shah took blessings of Shankaracharyas of Sringeri, Puri and Dwarka Peeth

*पूज्य संतों के साथ किया गृहमंत्री ने सात्विक भोजन*
गृह मंत्री अमित शाह ने संगम स्नान, गंगा पूजन और अक्षयवट दर्शन कर पूज्य संतो से साथ सात्विक भोजन ग्रहण किया। गृह मंत्री ने सपरिवार साधु ,संतों के साथ भोजन किया और सभी साधु संतों से आशीर्वचन प्राप्त कर पूज्य शंकराचार्यों से मिलने उनके शिविर मेला क्षेत्र के सेक्टर-18 में शंकराचार्य मार्ग पर पहुंचे। सनातन धर्म के मार्गदर्शक और सर्वोच्च धर्मगुरू शकंराचार्यों के शिविरों में खाकर गृहमंत्री अमित शाह ने सभी का स्वागत और अभिनंदन किया।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Home Minister Amit Shah took blessings of Shankaracharyas of Sringeri, Puri and Dwarka Peeth

गृहमंत्री ने शंकराचार्यों से महाकुम्भ में की गई व्यवस्थाओं के बारें में भी पूछा। साथ ही उन्होंने सनातन धर्मावलंबियों के लिये बनाई जाने वाली योजनाओं के बारे में शंकराचार्य से मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। शंकराचार्य विधुशेखर भारती जी ने गृहमंत्री को श्रीफल और शाल दे कर सम्मानित किया और आशीर्वचन से अभिसिंचित किया। गोवर्धन पीठ पुरी के शंकराचार्य निश्छलानंद सरस्वती और द्वारिका पीठ के सदानंद सरस्वती जी ने गृह मंत्री को आशीर्वाद दे कर सनातन के उत्कर्ष और एकता की दिशा में नीतियों का निर्माण करने का सुझाव दिया। इसके बाद गृह मंत्री निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर कैलाशानंद के भी शिविर में गये थे।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ में अब तक 14.76 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में किया पावन स्नान
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:मौनी अमावस्या के स्नान पर्व की तैयारियों का एनसीआर महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.33 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • बिहार न्यूज़: पुलिस अधीक्षक ने योगापट्टी थाना का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.