बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

राजापाकर /वैशाली : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर के परिसर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती माताओ के स्वास्थ्य जांच को ले शिविर का आयोजन किया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर एसपी उपाध्याय ने बताया कि आज शिविर में कुल 75 गर्भवती माताओ के स्वास्थ्य की जांच की गई .उन्हें खाने के विभिन्न विटामिन की गोलियां बी कंपलेक्स ,कैल्शियम ,आयरन की दवा दी गई. एवं उनके विभिन्न जांच हीमोग्लोबिन, एचआईवी, वजन सहित अन्य जांच किए गए. वही शिविर में एएनएम शोभा कुमारी, गुंजन कुमारी, किरण कुमारी ,रेणु कुमारी, शांति कुमारी ने सहयोग प्रदान किया.  वही चिकित्सा डॉक्टर अनिरुद्ध यादव, डॉक्टर मनीष ने गर्भवती माताओ के स्वास्थ्य की जांच कर परामर्श दिया. एवं बताया कि इस अवस्था में भारी वजन नहीं उठावे. खानपान का विशेष ध्यान रखें. पौष्टिक भोजन करें.  खाने में हरे साग ,सब्जी, फल, दूध, अंडा आदि का प्रयोग करें .डिलीवरी अपने किसी नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में ही करावे. निजी चिकित्सक से परामर्श नहीं ले. सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में प्रशिक्षित डॉक्टर एवं नर्सों द्वारा डिलीवरी कराया जाता है. वही आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती माताओ के स्वास्थ्य जांच के लिए विभिन्न पंचायत से शिविर में लाया गया.

Trending News