Mahakumbha Nagar Prayagraj News:गुजरात के मंत्रियों ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Gujarat ministers took a holy dip in Sangam
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर गुजरात सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री ऋषिकेश गणेशभाई पटेल और कैबिनेट मंत्री त्रुषिकेश पटेल ने मंगलवार को प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 के दौरान संगम में पवित्र स्नान किया। उनके साथ अग्नि अखाड़ा के सचिव महामंडलेश्वर सम्पूर्णानंद सहित अन्य संत-महात्माओं ने भी संगम स्नान कर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त की।IMG 20250212 WA0028

संगम स्नान के बाद गुजरात के मंत्रियों ने कहा कि महाकुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिकता का विश्वस्तरीय केंद्र है। उन्होंने कहा कि गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पावन संगम में स्नान से न केवल शरीर बल्कि आत्मा भी शुद्ध होती है।

Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Gujarat ministers took a holy dip in Sangam

यह आयोजन भारत की सनातन परंपराओं की जीवंतता को दर्शाता है और संपूर्ण विश्व को आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मकता का संदेश देता है।

Trending News