Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:अग्निशमन विभाग ने मेला क्षेत्र में पकड़े 250 से अधिक अनाधिकृत गैस सिलेंडर, इन जब्त गैस सिलेंडरों से बनेगा ‘सुरक्षा अमृत कलश’

जनवाद टाइम्स 25 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Fire department caught more than 250 unauthorized gas cylinders in the fair area, 'Suraksha Amrit Kalash' will be made from these seized gas cylinders  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ मेला क्षेत्र में आगजनी की घटना के बाद अग्निशमन विभाग ने छोटे अनाधिकृत गैस सिलेंडरों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पिछले दो दिनों में मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में मेला क्षेत्र से ऐसे 250 से अधिक गैस सिलेंडरों को जब्त किया गया है।महाकुम्भ मेला में छोटे गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण हो रही अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक अभियान छेड़ा गया है। इन सिलेंडरों को ध्वस्त किया जाएगा और इनसे एक कलाकृति ‘सुरक्षा अमृत कलश’ बनाया जाएगा।Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Fire department caught more than 250 unauthorized gas cylinders in the fair area, 'Suraksha Amrit Kalash' will be made from these seized gas cylinders

 

व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा अभियान

प्रमोद शर्मा ने बताया कि यह अभियान अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन भानु भास्कर के दिशा-निर्देशन में चलाया जा रहा है।खबरें मिली थीं कि अग्निशमन विभाग की रोक के बावजूद कुछ लोग चोरी- छुपे ऐसे अनाधिकृत गैस सिलेंडरों का प्रयोग खाना बनाने आदि में कर रहे हैं। अग्निशमन विभाग की चेतावनी के बावजूद जब लोगों ने इन अनाधिकृत गैस सिलेंडरों का उपयोग बंद नहीं किया तो अग्निशमन विभाग को व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ना पड़ा।

बनाया जाएगा ‘सुरक्षा अमृत कलश

प्रमोद शर्मा ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को चले अभियान में ऐसे 250 से अधिक अवैध गैस सिलेंडर पकड़े गए हैं, जिन्हें जब्त करके कोतवाली लाया गया है। अब इन सिलेंडरों को ध्वस्त किया जाएगा और इनसे एक कलाकृति ‘सुरक्षा अमृत कलश’ बनाया जाएगा। प्रमोद शर्मा ने बताया कि ‘सुरक्षा अमृत कलश’ को महाकुम्भ मेला क्षेत्र के एक चौराहे पर आग से बचाव का संदेश देते हुए स्थापित किया जाएगा।

24 घंटे अग्निशमन विभाग के जवान तैनातMahakumbha Nagar Prayagraj News: Fire department caught more than 250 unauthorized gas cylinders in the fair area, 'Suraksha Amrit Kalash' will be made from these seized gas cylinders

 

उन्होंने बताया कि मेला शुरू होने से पहले ही अग्निशमन ने सभी 25 सेक्टरों में अपने कैंप स्थापित किए हैं। यहां 24 घंटे अग्निशमन विभाग के जवान तैनात रहते हैं। अग्निशमन विभाग किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहता है। साथ ही, लोगों को आग लगने पर क्या करें और क्या ना करें? इसे लेकर जागरूक करता है। अभियान के दौरान इंडियन आयल के सीजीएम के.एम ठाकुर भी साथ रहे।

Post navigation

Previous: Mahakumbh Nagar Prayagraj News:राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने महाकुंभनगर के सेक्टर 15 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विशेष कार्यक्रम में भाग लिया
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:संगीत, नृत्य और संस्कृति के संगम से गंगा पंडाल में बही सांस्कृतिक बयार

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.