Mahakumbh Nagar Prayagraj News:राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने महाकुंभनगर के सेक्टर 15 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विशेष कार्यक्रम में भाग लिया

Mahakumbh Nagar Prayagraj News: Governor Smt. Anandiben Patel participated in the special program of International Hindu Council organized in Sector 15 of Mahakumbh Nagar
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभ नगर।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी ने आज महाकुंभनगर के सेक्टर 15 में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के विशेष कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने सेवा भावना को प्रोत्साहित करते हुए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और कार्यक्रम को संबोधित किया।

IMG 20250125 WA0045
राज्यपाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा भाव से कार्य करें ताकि आने वाली पीढ़ियां इससे प्रेरणा ले सकें। गरीब की सेवा सबसे बड़ी सेवा होती है। सेवा को एक भावना के रूप में स्थापित करें, जिससे यह पूरे देश में फैल सके। किसी भूखे को भोजन कराना सबसे महान कार्य है।
राज्यपाल जी ने महिलाओं की सामाजिक भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि महिलाओं का देश की प्रगति में अहम योगदान है।

Mahakumbh Nagar Prayagraj News: Governor Smt. Anandiben Patel participated in the special program of International Hindu Council organized in Sector 15 of Mahakumbh Nagarराज्यपाल जी ने बताया कि उनके द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सिलाई मशीन उपलब्ध कराने और महिलाओं को प्रेरित करने जैसे प्रयासों के अलावा, 30,000 से अधिक आंगनबाड़ियों को गोद लिया है। इसके तहत बच्चों को 30,000 शैक्षणिक किट वितरित किए गए हैं। उन्होंने ने लोगों से बेटियों को कैंसर से बचाने के लिए नियमित रूप से वैक्सीन लगवाने का संकल्प लेने की अपील भी की।

Mahakumbh Nagar Prayagraj News: Governor Smt. Anandiben Patel participated in the special program of International Hindu Council organized in Sector 15 of Mahakumbh Nagar
कार्यक्रम में औद्योगिक विकास मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया और अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

Trending News