Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj News:महाकुम्भ में बिताया हर एक क्षण मेरे जीवन का सबसे सुखद अनुभवः जूही चावला

जनवाद टाइम्स 19 February 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj News: Every moment spent in Mahakumbh was the most pleasant experience of my life: Juhi Chawla.  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुम्भनगर। महाकुम्भ 2025 के अंतर्गत मंगलवार को सीने तारिका जूही चावला ने त्रिवेणी के पवित्र संगम में स्नान करके खुद का जीवन धन्य माना। जूही चावला ने अपने अनुभव को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि मेरा तो यहां से वापस जाने का मन ही नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह क्षण अद्भुत है, अलौकिक है और इसके लिए हृदय से आभारी हूं। उन्होंने सीएम योगी के कुशल मार्गदर्शन में हुए व्यापक इंतजामों की तारीफ करते हुए पुलिस व स्थानीय प्रशासन को धन्यवाद दिया और जमकर तारीफ भी की।

IMG 20250219 WA0034
उल्लेखनीय है कि महाकुम्भ की शुरुआत से ही बॉलीवुड समेत देश-दुनिया के सेलेब्रिटीज महाकुम्भ मेले में सम्मिलित होकर इस दिव्य अलौकिक अनुभव को अनुभूत कर रही हैं। जूही चावला से पहले सुनील शेट्टी, श्रीनिधि शेट्टी, राजकुमार राव, विक्की कौशल, विजय देवरकोंडा, रेमो डिसूजा व मिलिंद सोमन समेत कई दिग्गज सेलिब्रिटीज भी महाकुम्भ में त्रिवेणी स्नान कर आत्मिक-आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त कर चुके हैं।

ठंडी हवाओं के बीच आज की सुबह रही सबसे सुखद सुबह

महाकुम्भ के अवसर पर त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने अपना अनुभव साझा करते हुए इसे एक अविस्मरणीय क्षण बताया। उन्होंने कहा कि आज की सुबह मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत सुबह रही। मैंने संगम में पवित्र डुबकी लगाई जो अपने आप में एक अलौकिक अनुभव था। उन्होंने कहा कि तीर्थराज प्रयागराज व त्रिवेणी संगम की दिव्यता कुछ ऐसी है कि यहां आकर वापस जाने का मन ही नहीं करता। उन्होंने कहा कि मैं उस जगह को छोड़ना नहीं चाहता था। यह एक अद्भुत और खूबसूरत अनुभव था। उन्होंने कहा कि मैं पुलिस और उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने इतनी अच्छी व्यवस्था की। जूही चावला ने अपने विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी महाकुम्भ की यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और पोस्ट साझा की हैं।

त्रिवेणी संगम में स्नान करके धन्य हुए शानMahakumbha Nagar Prayagraj News: Every moment spent in Mahakumbh was the most pleasant experience of my life: Juhi Chawla.

 

बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक हिट गानों को गाने वाले सिंगर शान ने भी तीर्थराज प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने मंगलवार को स्नान व पूजन-अर्चन कर अपने जीवन को धन्य माना। शान के अनुसार, त्रिवेणी संगम में स्नान करना एक विशिष्ट आध्यात्मिक अनुभव रहा जो हमेशा के लिए उनकी स्मृतियों में कैद हो गई है।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:मेले का एक्सटेंशन नहीं, सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ना दें ध्यानः डीएम प्रयागराज
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:काशी-तमिल संगमम के प्रतिभागियों ने किया संगम स्नान, अयोध्या के लिए हुए रवाना

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.