Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj: महाकुंभ 2025: एनडीआरएफ टीमों ने किया मेगा मॉक अभ्यास

जनवाद टाइम्स 5 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj: Mahakumbh 2025: NDRF teams conducted mega mock drill
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रयागराज, 4 जनवरी: महाकुंभ 2025 के भव्य, सुरक्षित और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आज प्रयागराज में उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तत्वावधान में एनडीआरएफ ने प्रयागराज मेला प्राधिकरण और अन्य एजेंसियों के साथ मेगा मॉक अभ्यास में भाग लिया। इस अभ्यास का उद्देश्य प्रयागराज मेला प्राधिकरण, जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस, जल पुलिस, अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, और अन्य महत्वपूर्ण एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना था।IMG 20250105 WA0013

इस मेगा मॉक अभ्यास में एनडीआरएफ की सभी विशेष टीमों (फ्लड वॉटर रेस्क्यू, कॉलैप्स्ड स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू, और केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर आपदाओं की प्रतिक्रिया टीम) ने श्री मोहसिन शहीदी, उप महानिरीक्षक (प्रचालन) के मार्गदर्शन और श्री मनोज कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक (नोडल अधिकारी एनडीआरएफ), के दिशा-निर्देशन में भाग लिया।IMG 20250105 WA0012

अभ्यास के दौरान महाकुंभ मेला क्षेत्र के विभिन्न सेक्टरों में संभावित आपदा परिदृश्यों का अभ्यास किया गया, जिनमें नदी में डूबने की घटना, भगदड़, पीपा पुल से श्रद्धालुओं का गिरना, नदी में यात्री नाव का पलटना, आग लगने की घटना, रेलवे स्टेशन पर भगदड़ और CBRN (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर) आपात स्थिति शामिल थीं।

आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए एनडीआरएफ टीमों को तुरंत सूचित किया गया। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीमों ने प्रारंभिक आकलन किया और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। एनडीआरएफ टीमों ने विभिन्न तकनीकों का उपयोग कर गंभीर रूप से घायलों को सुरक्षित निकाला। मेडिकल एजेंसियों ने प्राथमिक उपचार प्रदान किया और पीड़ितों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए अस्पताल भेजा।

इस पूरे अभ्यास के दौरान इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS) के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया गया। अभ्यास के उपरांत सभी हितधारकों, जैसे नागरिक पुलिस, जल पुलिस, यातायात पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ, और चिकित्सा विभाग, ने अपने कार्यों की समीक्षा की और भविष्य की तैयारियों की प्रतिबद्धता दोहराई।Mahakumbha Nagar Prayagraj: Mahakumbh 2025: NDRF teams conducted mega mock drill

उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार शर्मा (नोडल अधिकारी एनडीआरएफ) ने कहा, महाकुंभ जैसे विशाल आयोजन में सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। एनडीआरएफ की 20 टीमों को महाकुंभ के दौरान तैनात किया गया है। एनडीआरएफ किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने में पूरी तरह सक्षम है और अत्याधुनिक राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ
महाकुंभ को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Post navigation

Previous: Bihar News ओएचएम की बैठक में होम्योपैथिक को जन जन तक पहुचानें को हुई चर्चा
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj: राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने महाकुम्भ 2025 के दौरान प्रयागराज में व्यापक आपातकालीन प्रतिक्रिया अभ्यास सफलतापूर्वक आयोजित किया

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260620-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260620-WA0003
  • Breaking News
  • Lucknow
  • Uttar Pradesh

लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 20 June 2026
IMG-20260619-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद

जनवाद टाइम्स 19 June 2026

Latest News

  • Bihar News: मोहर्रम पर्व को लेकर राजापाकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को योजनाओं और प्राकृतिक खेती की दी जानकारी
  • लखनऊ न्यूज: सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल “सूचना प्रवाह” का शुभारंभ
  • Bihar News : वाहन जांच के दौरान युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व विदेशी शराब बरामद
  • Bihar News: बैकुंठपुर और राजापाकर उत्तरी पंचायत में कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.