Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Mahakumbha Nagar Prayagraj :महाकुंभ नगर में “वन नेशन, वन इलेक्शन” पर व्याख्यान का आयोजन

जनवाद टाइम्स 20 January 2025
Mahakumbha Nagar Prayagraj: Lecture on "One Nation, One Election" organized in Mahakumbha Nagar
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

महाकुंभनगर:दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार द्वारा आज कुंभ नगरी प्रयागराज में “वन नेशन, वन इलेक्शन – आर्थिक, राजनीतिक, चुनाव सुधार एवं विकसित भारत के संदर्भ में” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने भारतीय राजनीति, अर्थव्यवस्था और सामाजिक चेतना को जागृत करने का एक सार्थक मंच प्रदान किया।IMG 20250120 WA0055

कार्यक्रम का उद्घाटन रामनाथ कोविंद, भारत के पूर्व राष्ट्रपति द्वारा किया गया। उन्होंने अपने वक्तव्य में “वन नेशन, वन इलेक्शन” की अवधारणा को देश की प्रगति का अहम स्तंभ बताते हुए इसके विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। श्री कोविंद ने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से न केवल विकास कार्य बाधित होते हैं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था पर भी भारी प्रभाव पड़ता है। उन्होंने चुनाव आयोग के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि हर तीन साल में चुनाव कराने में 5-7 लाख करोड़ रुपये तक खर्च होते हैं।उन्होंने शिक्षकों की भूमिका पर भी जोर दिया और कहा कि चुनावों के दौरान शिक्षकों की ड्यूटी लगने से स्कूल महीनों तक बंद रहते हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होती है। यदि सभी चुनाव एक साथ हों, तो यह समस्या सुलझाई जा सकती है। श्री कोविंद ने अपने संबोधन को इस सकारात्मक संदेश के साथ समाप्त किया कि “वन नेशन, वन इलेक्शन” न केवल समय और धन की बचत करेगा, बल्कि यह शिक्षा और विकास को भी गति प्रदान करेगा।IMG 20250120 WA0054

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने उद्बोधन में “वन नेशन, वन इलेक्शन” को एक क्रांतिकारी विचार बताया। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से आचार संहिता के कारण विकास कार्य छह-छह महीने तक ठप हो जाते हैं। यदि चुनाव एक साथ हों, तो देश के राजनीतिक और आर्थिक पहलू मजबूत होंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस कार्यकाल में इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।Mahakumbha Nagar Prayagraj: Lecture on "One Nation, One Election" organized in Mahakumbha Nagar

उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विनीत सरन ने “वन नेशन, वन इलेक्शन” को देशहित में एक लाभकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से चुनावी खर्चों में भारी कमी आएगी, जो एक विकसित भारत के निर्माण में सहायक होगी। उन्होंने इस विचार को आर्थिक और प्रशासनिक सुधारों के लिए जरूरी बताया।इस कार्यक्रम में दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. आशीष गौतम, संयोजक संजय चतुर्वेदी, अपर महाधिवक्ता महेश चतुर्वेदी सहित मिशन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं, गणमान्य अतिथियों और समाज के वरिष्ठ नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।कार्यक्रम का समापन दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संयोजक संजय चतुर्वेदी के सारगर्भित उद्बोधन और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ। उन्होंने इस आयोजन को राष्ट्र निर्माण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक बताया।

Post navigation

Previous: Mahakumbha Nagar Prayagraj: सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर का महाकुंभ में स्वागत
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी अमृत स्नान की तैयारियों की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने की पत्रकार वार्ता

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.