Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

लखनऊ: रोजगार महाकुंभ 2025 में इंडस्ट्री-स्किल इकोसिस्टम सत्र, युवाओं को भविष्य की तकनीक में मिलेगा प्रशिक्षण

जनवाद टाइम्स 28 August 2025
IMG-20250828-WA0035
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

रोजगार महाकुंभ 2025 के दूसरे दिन आईजीपी, गोमती नगर, लखनऊ में आयोजित उद्घाटन सत्र “इंडस्ट्री नीड्स बनाम स्किल इकोसिस्टम – ब्रिजिंग द गैप” में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन और व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल के निर्देशानुसार पहली बार प्रदेश के सभी जनपदों में उपलब्ध शीर्ष 5 औद्योगिक इकाइयों को इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग पार्टनर बनाया जा रहा है।

IMG 20250828 WA0035 1

इस कदम का उद्देश्य युवाओं को स्थानीय रोजगार की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर उन्हें अपने ही जिले में रोजगार उपलब्ध कराना है।

मिशन निदेशक ने बताया कि कौशल विकास मिशन निरंतर प्रयास कर रहा है कि प्रदेश का हर युवा रोजगार से जुड़ सके। इसके लिए सबको हुनर, सबको काम के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्किलिंग, री-स्किलिंग और अप-स्किलिंग के माध्यम से न केवल परंपरागत उद्योगों की आवश्यकता को पूरा किया जा रहा है बल्कि भविष्य की तकनीकी मांगों को ध्यान में रखते हुए भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने इन्वेस्ट यूपी के साथ मिलकर भविष्य की औद्योगिक परियोजनाओं का विश्लेषण किया है। इन परियोजनाओं के अनुरूप फ्यूचरिस्टिक जॉब रोल्स की पहचान की गई है और उसी के आधार पर कौशल प्रशिक्षण हेतु लक्ष्य निर्धारण किया गया है। इस पहल से यह सुनिश्चित होगा कि प्रदेश के युवा नई औद्योगिक परियोजनाओं के आने के साथ ही प्रशिक्षित एवं तैयार हों।

सत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि युवाओं को न्यू एज टेक्नोलॉजीज जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे वे भविष्य के उद्योगों में रोजगार पाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे।

Post navigation

Previous: लखनऊ: उच्च शिक्षा मंत्री ने वेदान्ता विश्वविद्यालय मुजफ्फरनगर की स्थापना हेतु आशय-पत्र प्रदान किया
Next: Prayagraj News: पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत प्रयागराज में 3 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.