Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow News:गणतंत्र दिवस परेड में उत्तर प्रदेश की झांकी ने पीपुल्स च्वाइस अवार्ड कटेगरी में पाया पहला स्थान

जनवाद टाइम्स 28 January 2025
Lucknow News: Uttar Pradesh's tableau got first place in the People's Choice Award category in the Republic Day parade  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

लखनऊ, 28 जनवरीः ‘कर्तव्य पथ पर महाकुम्भ’ लोगों की पहली पसंद रही। गणतंत्र दिवस पर निकली उत्तर प्रदेश की झांकी ने पीपुल्स च्वाइस अवार्ड कटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया। 40 फीसदी वोट के साथ उत्तर प्रदेश पहले व 35 फीसदी वोट के साथ गुजरात दूसरे स्थान पर रहा।Lucknow News: Uttar Pradesh's tableau got first place in the People's Choice Award category in the Republic Day parade

 

*महाकुम्भ 2025- स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास पर थी यूपी की झांकी*
गणतंत्र दिवस परेड पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकली यूपी की झांकी इस बार ‘महाकुम्भ’ पर थी। उत्तर प्रदेश की झांकी भारत ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व में मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में प्रतिष्ठित “महाकुम्भ 2025- स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास को प्रदर्शित कर रही थी। यह झांकी प्रयागराज में पवित्र गंगा, अविरल यमुना और पौराणिक सरस्वती के संगम पर हो रहे महाकुम्भ के दिव्य स्वरूप को दर्शा रही थी, जो पृथ्वी पर मानवता का सबसे बड़ा समागम है।

*अध्यात्म, धरोहर, विकास व डिजिटल क्रांति का संगम*
2025 का सबसे महत्वपूर्ण आयोजन महाकुम्भ अध्यात्म, धरोहर, विकास और डिजिटल प्रगति का संगम है। इस झांकी के केंद्र में भी यही रहा। ट्रैक्टर के आगे ‘अमृत कलश’ की आगे झुकी हुई भव्य प्रतिकृति दर्शाई गई, जिससे अमृतधारा प्रवाहित हो रही थी। साथ ही शंखनाद, आचमन और साधना करते साधु-संत और संगम में डुबकी लगाते श्रद्धालुओं ने महाकुम्भ की आध्यात्मिक ऊर्जा को जीवंत किया। योगी सरकार के नेतृत्व में हो रहे अभूतपूर्व आयोजन का दीदार देश-विदेश से आए आगंतुकों ने भी किया।

*समुद्र मंथन की पौराणिक कथा से भी हुए अवगत*
ट्रेलर के पैनल पर अमृत (शाही) स्नान के लिए जाते अखाड़ों-श्रद्धालुओं को म्यूरल एवं एलईडी स्क्रीन के द्वारा दर्शाया गया। ट्रेलर के प्लेटफार्म पर समुद्र मंथन की पौराणिक कथा को चित्रित किया गया, जिसने महाकुम्भ के महत्व और इसकी ऐतिहासिकता को रेखांकित किया। इसके पिछले हिस्से में समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों को दर्शाया गया था।Lucknow News: Uttar Pradesh's tableau got first place in the People's Choice Award category in the Republic Day parade

 

*सुरक्षा व क्राउड मैनेजमेंट को आईसीसीसी के माध्यम से प्रमुखता से दिखाया गया*
झांकी के माध्यम से ‘महाकुम्भ 2025’ के आयोजन में अपनाई जा रही टेक्नोलॉजी, प्रबंधन और डिजिटलीकरण को भी दर्शाया गया। इसके लिए हाईटेक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) को प्रमुखता से दिखाया गया, जो सुरक्षा और क्राउड मैनेजमेंट का उत्कृष्ट उदाहरण है। इसके साथ ही एलईडी के माध्यम से महाकुम्भ पर्व स्नान को जाते अखाड़ों के जुलूस को प्रसारित किया गया।

*बॉक्स*
*कुछ प्रमुख प्रदेशों की झांकियां व वोट*
उत्तर प्रदेश – 40 फीसदी (25007 वोट)
गुजरात- 35 फीसदी (21714 वोट)
हरियाणा- 5 फीसदी (2975 वोट)
बिहार- 3 फीसदी (1969 वोट)
आंध्र प्रदेश- 2 फीसदी (1467 वोट)

Post navigation

Previous: Bihar News पुलिस अधीक्षक बेतिया द्वारा नगर थाना का किया गया निरीक्षण
Next: Mahakumbha Nagar Prayagraj News:संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कला कुंभ की सांस्कृतिक झांकी कर रही है श्रद्धालुओं को आकर्षित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260618-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0020
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

जनवाद टाइम्स 18 June 2026
IMG-20260618-WA0021
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास

जनवाद टाइम्स 18 June 2026

Latest News

  • Bihar News : प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर के अंतिम दिन कई विभागों के अधिकारी रहे अनुपस्थित, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
  • Bihar News: राजापाकर में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ महोत्सव कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
  • Bihar News : पत्रकारों पर हमले के विरोध में भाकपा का प्रदर्शन, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News: सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस, स्थिति नियंत्रित करने का प्रयास
  • Etawah News: सरोज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास 
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.