Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow News:दिव्यांगजनों की शिक्षा और पुनर्वास पर तीन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

जनवाद टाइम्स 11 December 2024
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

दिव्यांगजनों की शिक्षा और पुनर्वास से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर आधारित तीन दिवसीय उन्मुखीकरण और इन सर्विस ट्रेनिंग कार्यक्रम का आज शुभारंभ हुआ। उद्घाटन डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य संजय सिंह और राज्य आयुक्त, दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश प्रो. हिमांशु शेखर झा ने किया।

Lucknow News:दिव्यांगजनों की शिक्षा और पुनर्वास पर तीन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का राज्य आयुक्त कार्यालय दिव्यांगजनों को सुगम वातावरण और सेवायोजन के उचित अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और समाज की मुख्यधारा में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।Lucknow News:दिव्यांगजनों की शिक्षा और पुनर्वास पर तीन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो. हिमांशु शेखर झा ने कहा कि यह पहल दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और समाज में उनकी सहभागिता बढ़ाने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान केवल सरकारी योजनाओं से नहीं हो सकता; इसके लिए संस्थानों और समुदायों को भी आगे आना होगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन गोरखपुर, मेरठ और बाराबंकी जिलों में किया जा रहा है। प्रशिक्षण में दिव्यांगजनों की शिक्षा और पुनर्वास से जुड़े विशेष शिक्षक, बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत इटिनेरेंट टीचर और विभिन्न संस्थाओं के शिक्षक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के लिए समान अवसर प्रदान करना और उनके सशक्तीकरण के लिए नवीन दृष्टिकोण विकसित करना है।Lucknow News:दिव्यांगजनों की शिक्षा और पुनर्वास पर तीन दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ

इस अवसर पर डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमित कुमार राय और राज्य उपयुक्त दिव्यांगजन शैलेंद्र सोनकर भी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Lucknow News:‘‘रिमोट सेन्सिंग फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर : ए रोडमैप टूवार्डस् विकसित भारत’’ विषयक प्री-सिमपोजियम सफलतापूर्वक संपन्न
Next: Lucknow News: राजकीय आईटीआई अलीगंज में रोजगार मेले में 310 प्रशिक्षार्थी चयनित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0009
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0011
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0014
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन

जनवाद टाइम्स 15 June 2026

Latest News

  • Bihar News: विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
  • Bihar News: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 72 शिकायतें, कई मामलों का हुआ तत्काल निपटारा
  • Bihar News: महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने निजी कोष से रेड क्रॉस को भेंट किया शव संरक्षण फ्रीजर
  • Bihar News: राजापाकर में कृषि विभाग द्वारा प्रखंड स्तरीय कृषि चौपाल का आयोजन
  • Bihar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत शिविर आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.