संवाददाता प्रताप सिंह आजाद
लखनऊ : लखनऊ जिले के गोमती नगर थाना क्षेत्र के विनयखण्ड निवासी भारतीय जनता पार्टी अनुषांगिक संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड लंदन के कार्यालय में सम्मानित किया गया है।

सम्मान मिलने पर श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल प्रदेश मंत्री भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ भारतीय जनता पार्टी प्रणित उत्तरप्रदेश एवम समस्त आगरा, मथुरा के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं और समस्त टीम ने खुशी व्यक्त की है। वीरेंद्र कुमार मित्तल प्रदेश मंत्री जी ने बताया की लखनऊ में रहकर सर्वेश पाठक समाजसेवा का कार्य करते हैं।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता के रूप में मंडल से लेकर विभाग प्रमुख के पदों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्य करते हुए कार्य कुशलता को देखते हुए संगठन ने बड़ी जिम्मेदारियां देते हुए बजरंग दल के कमिश्नरी पद के लिए चयन किया।वही सर्वेश पाठक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा में जिला मंत्री से लेकर राष्ट्रीय मंत्री स्टडी सर्किल युवा मोर्चा भारतीय श्रमिक कामगार कर्माचारी महासंघ में राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिल गई। जनहित विषयों को उठाना राज्य से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच कर उनको न्याय दिलाने के साथ युवाओं को टोली बनाकर हर मुसीबत से निपटने के लिए नई-नई योजनाओं पर चर्चा करके कार्य करने का फल मिला है।

वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा की बेहतर कार्य और श्रमिकों के लिए किए गए अच्छे कार्य को देखते हुए उन्हें शनिवार को वर्ड बुक ऑफ लंदन के कार्यालय में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अध्यक्ष संतोष शुक्ला ने सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि आज मैं सबसे कम उम्र के व्यक्ति को सम्मानित कर रहा हूं।उनके सम्मान मिलने पर प्रदेश व जिले के लोगों ने हर्ष जताया है।