Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow News:मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनवाद टाइम्स 13 December 2024
Lucknow News: Minister Narendra Kashyap reviewed the implementation of departmental schemes, gave strict instructions to the officers  
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने आज विधानसभा सचिवालय में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि योजनाओं के लिए आवंटित धनराशि का समयबद्ध और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ शीघ्र मिल सके।Lucknow News: Minister Narendra Kashyap reviewed the implementation of departmental schemes, gave strict instructions to the officers  

बैठक के दौरान मंत्री ने शादी अनुदान, छात्रवृत्ति योजनाओं, और कम्प्यूटर प्रशिक्षण (ट्रिपल सी/ओ लेवल) के लाभार्थियों को शीघ्रता से धनराशि हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित आवेदनों का निस्तारण प्राथमिकता पर करने को कहा और यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि योजनाओं का प्रचार-प्रसार गांव-गांव तक पहुंचे।

दिव्यांगजन सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देते हुए मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान मोबाइल कोर्ट के माध्यम से किया जाए। साथ ही, दिव्यांगजनों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए अधिक से अधिक टेबलेट का वितरण सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि विश्व दिव्यांग दिवस को भव्य रूप से आयोजित किया जाए, ताकि समाज में जागरूकता बढ़ाई जा सके।

महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखते हुए मंत्री ने कहा कि प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान दिव्यांगजन और पिछड़ा वर्ग विभाग का शिविर लगाया जाए, जिसमें विभागीय योजनाओं और लाभों की जानकारी दी जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों और पिछड़ा वर्ग के लोगों को जोड़कर उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाए।Lucknow News: Minister Narendra Kashyap reviewed the implementation of departmental schemes, gave strict instructions to the officers  

विभागीय निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए मंत्री ने लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार की मंशा के अनुसार, हर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले। मंत्री ने स्पष्ट किया कि दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से होना चाहिए और इसके लिए अधिकारी तत्परता से कार्य करें।

Post navigation

Previous: Bihar News भंगहा पुलिस द्वारा 20 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद
Next: Jammu Kashmir News:उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री श्री दानिश आज़ाद अंसारी जी कैबिनेट मंत्री श्री अनिल कुमार जी के साथ प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ का निमंत्रण देने जम्मू पहुंचे

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260616-WA0013
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0030
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0043
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण

जनवाद टाइम्स 16 June 2026
IMG-20260616-WA0048
  • Breaking News

BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट

जनवाद टाइम्स 16 June 2026

Latest News

  • Bihar News | राजापाकर प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन
  • Bihar News | नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत की वार्ड सदस्या अहिल्या देवी का असामयिक निधन, शोक की लहर
  • Bihar News | बिलंदपुर एवं नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं से जुड़े ग्रामीण
  • BiharNews | निचलौल के जंगल में रहस्यमयी जंगली भैंसे की दस्तक, वन विभाग अलर्ट
  • Bihar News: बेतिया अंचल कार्यालय में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीपीएस क्लर्क गिरफ्तार
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.