Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow News:उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने महाकुंभ 2025 पर आधारित पुस्तकों के चार खंडों का किया विमोचन

जनवाद टाइम्स 7 October 2025
Lucknow News: Higher Education Minister Yogendra Upadhyay released four sets of books based on Mahakumbh 2025.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शनिवार को महाराजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 पर आधारित राष्ट्रीय संगोष्ठी से संबंधित पुस्तकों के चार खंडों का विमोचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से किया गया।IMG 20251006 WA0007 1

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने शिक्षकों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल कक्षा अध्यापन तक सीमित न रहें, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की भावना भी विकसित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए स्वदेशी अपनाने के संदेश की सराहना करते हुए विदेशी वस्तुओं का परित्याग करने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. सुमन गुप्ता ने स्वागत वक्तव्य में महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में नेट एवं जेआरएफ उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, जो शिक्षा की गुणवत्ता का प्रमाण है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राघवेंद्र मिश्र ने किया तथा आभार ज्ञापन डॉ. सरिता सिंह द्वारा किया गया।Lucknow News: Higher Education Minister Yogendra Upadhyay released four sets of books based on Mahakumbh 2025.

समारोह में सचिव उच्च शिक्षा अमृत त्रिपाठी, विशेष सचिव उच्च शिक्षा गिरिजेश त्यागी, निधि श्रीवास्तव, निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. अमित भारद्वाज एवं सहायक निदेशक प्रो. बी.एल. शर्मा सहित विभागीय अधिकारी, महाविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News: माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने स्वरूपरानी चिकित्सालय पहुंचकर वहां पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Next: Prayagraj News: यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के अन्तर्गत जनपद स्तर पर स्वदेशी मेला का आयोजन 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.