Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Prayagraj News: माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने स्वरूपरानी चिकित्सालय पहुंचकर वहां पर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जनवाद टाइम्स 7 October 2025
Prayagraj News: Honorable Deputy Chief Minister visited Swarup Rani Hospital and took stock of the health facilities and other arrangements available there.
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

माननीय उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री ब्रजेश पाठक जी रविवार को जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान स्वरूपरानी चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्थाओं एवं लोगों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।Prayagraj News: Honorable Deputy Chief Minister visited Swarup Rani Hospital and took stock of the health facilities and other arrangements available there.

माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने स्वरूप रानी के ट्रामा सेंटर पहुंचकर वहां पर भर्ती मरीजों से बातचीत करते हुए उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में भर्ती होने वाले या ओपीडी में दिखाने के लिए आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए।

माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने प्रधानाचार्य को स्वरूपरानी अस्पताल के परिसर में बरसात के कारण जो रास्ते एवं सड़के क्षतिग्रस्त तथा खराब हो गई हैं, उनको ठीक कराए जाने के लिए कहा है, जिससे कि अस्पताल में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने ट्रामा सेंटर में प्रथम तल पर निरीक्षण के दौरान वहां पर अतिरिक्त फैन व एग्जास्ट फैन लगाए जाने के लिए कहा है साथ ही उन्होंने अच्छी से अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए हैं। माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने अस्पताल में आने वाले मरीजों एवं उनके तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा है।

मीडिया से मुखातिब होते हुए माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि यहां पर लोगों को स्वास्थ्य की अच्छी से अच्छी सुविधा प्राप्त हो सके, इसके लिए मेडिकल कॉलेज को और उच्चीकृत किया जाएगा। बेड की और संख्या बढ़ाई जाएगी तथा यहां पर और संसाधन बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाकर बेहतर से बेहतर चिकित्सा का केंद्र बनाया जाएगा।Prayagraj News: Honorable Deputy Chief Minister visited Swarup Rani Hospital and took stock of the health facilities and other arrangements available there.

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता, प्रधानाचार्य श्री वीके पांडे, सीएमएस, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री संजय पांडे, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय सहित संबंधित चिकित्सकगण उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत सेल्फ डिफेन्स कार्यशाला का किया गया आयोजन
Next: Lucknow News:उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने महाकुंभ 2025 पर आधारित पुस्तकों के चार खंडों का किया विमोचन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.