Prayagraj News: यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के अन्तर्गत जनपद स्तर पर स्वदेशी मेला का आयोजन 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक

Prayagraj News: Under the UP International Trade Show-2025, Swadeshi Mela will be organized at the district level from October 9 to October 18.
Share News

रिपोर्ट विजय कुमार

उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा
उद्यमिता विकास केन्द्र, प्रयागराज ने बताया है कि दिनांक 09.10.2025 से 18.10.2025 तक प्रयागराज जनपद के भारत स्काउट एवं गाइड इण्टर कॉलेज, ममफोर्डगंज, प्रयागराज परिसर में उद्योग एवं उद्यमिता विकास विभाग एवं उ0प्र0 व्यापार प्रोत्साहन प्राधिकरण के तत्वाधान में यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के अन्तर्गत जनपद स्तर पर स्वदेशी मेला आयोजित किया जा रहा है।Prayagraj News: Under the UP International Trade Show-2025, Swadeshi Mela will be organized at the district level from October 9 to October 18.

उ0प्र0 सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेश के विभिन्न विभागों (उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प, एम0एस0एम0ई0, युवा कल्याण,महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, कौशल विकास) के विभिन्न योजनान्तर्गत विशेषकर एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, माटी कला बोर्ड व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के लाभार्थी तथा प्रदेश के समस्त जनपदों के उत्कृष्ट हस्तशिल्पियों/उद्यमियों द्वारा अपने उत्पाद का प्रदर्शन व विक्रय किया जायेगा। मेला प्रांगण मे प्रतिदिन सायंकाल उत्कृष्ट कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी प्रदर्शन किया जायेगा। प्रदर्शनी प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से सायं 9 बजे तक संचालित होगी।

Prayagraj News: Under the UP International Trade Show-2025, Swadeshi Mela will be organized at the district level from October 9 to October 18.
जनसामान्य से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या मे मेले मे भाग लेकर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करें।

Trending News