Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Lucknow News:योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम, तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी

जनवाद टाइम्स 3 September 2025
Lucknow News:योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम, तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी
Share News
       

रिपोर्ट विजय कुमार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के तीन नवगठित विश्वविद्यालयों गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (मुरादाबाद), मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय (मिर्जापुर) और मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय (बलरामपुर) में कुल 948 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है।

इसमें 468 अस्थायी शिक्षणेतर पद और 480 आउटसोर्सिंग पद शामिल हैं। सरकार का मानना है कि इन पदों के सृजन से विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक और कार्यात्मक व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। साथ ही शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि होगी और प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

Lucknow News:योगी सरकार का उच्च शिक्षा में बड़ा कदम, तीन विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों को मंजूरी

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। यह निर्णय विश्वविद्यालयों को मजबूत बनाने के साथ-साथ प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बार-बार स्पष्ट किया है कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा और रोजगार दोनों उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

विश्वविद्यालयों में नए पदों का सृजन इसी दिशा में एक ठोस कदम है, जो उच्च शिक्षा को सशक्त और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।

प्रत्येक विश्वविद्यालय में 156 अस्थायी शिक्षणेतर पद सृजित किए गए हैं, जो 28 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेंगे और आवश्यकतानुसार समाप्त भी किए जा सकते हैं। इन पदों में फार्मासिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, अवर अभियंता, आशुलिपिक, सहायक लेखाकार, कनिष्ठ सहायक, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, वैयक्तिक सहायक, लेखाकार, प्रधान सहायक, चिकित्साधिकारी और स्टाफ नर्स जैसे पद शामिल हैं। इन पदों की भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सीधी भर्ती, पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति की प्रक्रिया से की जाएगी।

इसके अलावा, प्रत्येक विश्वविद्यालय में 160 पद वाह्य सेवा प्रदाता (आउटसोर्सिंग) के माध्यम से पूरे किए जाएंगे, जिससे कुल 480 पद बनते हैं। इनमें कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्वच्छकार, चौकीदार, माली, चपरासी, वाहन चालक और पुस्तकालय परिचर जैसे पद शामिल हैं। आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।

साथ ही, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, श्रम विभाग और कार्मिक विभाग द्वारा जारी शासनादेशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी नियुक्तियों में आरक्षण से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं का पालन अनिवार्य होगा।

Post navigation

Previous: प्रयागराज न्यूज़: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक संपन्न
Next: लखनऊ न्यूज़: मुख्यमंत्री योगी ने रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय प्रकरण की जांच के आदेश दिए, जिम्मेदार अधिकारियों पर होगी FIR

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260724-WA0001
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

जनवाद टाइम्स 24 July 2026
FB_IMG_1784866687173
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-50-46-637
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026
Picsart_26-07-24_09-44-37-140
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार

जनवाद टाइम्स इटावा 24 July 2026

Latest News

  • Agra News : डा. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल में छात्र संसद अलंकरण समारोह सम्पन्न, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
  • Etawah News: हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, दर्जनों यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर
  • Etawah News: सांड से टकराई बाइक सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत
  • Etawah News: जसवंतनगर विद्युत उपखंड को मिले नए एसडीओ, राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार
  • Bihar News: किशोरियों का स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : डीएम वर्षा सिंह
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.