Bihar News: पेंशन जारी रखने के लिए 31 मार्च तक कराएं जीवन प्रमाणन

Share News

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए 31 मार्च 2026 तक जीवन प्रमाणन अनिवार्य है। बिना प्रमाणन के पेंशन भुगतान रोक दिया जाएगा।

बिहार में पेंशनधारियों के लिए जीवन प्रमाणन CSC सेंटर पर करते हुए
Share News

संवाददाता: मोहन सिंह
बेतिया / पश्चिमी चंपारण

बेतिया । निदेशानुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण (Life Certificate) कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के बाद केवल उन्हीं पेंशनधारियों को पेंशन का भुगतान किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है।

बिहार में पेंशनधारियों के लिए जीवन प्रमाणन CSC सेंटर पर करते हुए

जीवन प्रमाणीकरण की सुविधा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर भी ई-लाभार्थी लॉगिन के जरिए यह सुविधा प्रदान की गई है।

अतः सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से अनुरोध है कि वे समय सीमा के भीतर अपने नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर अपना जीवन प्रमाणीकरण अवश्य करवा लें।

ध्यान दें कि निर्धारित तिथि के बाद बिना प्रमाणीकरण के पेंशन भुगतान नहीं किया जाएगा। किसी भी असुविधा से बचने के लिए आज ही अपना जीवन प्रमाणन सुनिश्चित करें।

Trending News