राजापाकर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव: अवधेश राय निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

राजापाकर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव: अवधेश राय निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष
Share News

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
राजापाकर / वैशाली (बिहार)

राजापाकर प्रखंड में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के तहत केसीआई विद्यालय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक के रूप में मुकेश कुमार राय तथा प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में अनरजीत कुमार उपस्थित रहे।

राजापाकर में जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव: अवधेश राय निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने अपना नामांकन दाखिल किया। निर्धारित समय सीमा तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण अवधेश राय का नामांकन एकमात्र वैध नामांकन पाया गया।

समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रखंड पर्यवेक्षक एवं निर्वाचन पदाधिकारी ने औपचारिक घोषणा करते हुए अवधेश राय को निर्विरोध जदयू प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। इसके बाद निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

बैठक के दौरान उपाध्यक्ष पद के लिए शिवनाथ सिंह के नाम का प्रस्ताव पारित किया गया। घोषणा के बाद उपस्थित समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय तथा उपाध्यक्ष शिवनाथ सिंह का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर नागेंद्र प्रसाद सिंह, राम अवतार साह, भीम कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद सिंह, संजय कुशवाहा, आनंद कुमार, पवन कुमार राय, राजकुमार सिंह, शंकर सिंह, विनोद सिंह, धर्मेंद्र कुमार, हरेंद्र ठाकुर, अशोक कुमार राय, रंजीत राय, श्याम सुंदर राय, सिकंदर अली, शंकर पंडित, जयपत प्रसाद सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Trending News