Janta Curfew का असर सड़कों पर पसरा सन्नाटा ,पीएम की अपील का दिखा बड़ा असर

IMG_20200322_112336
Share News

संवाददाता मनोज कुमार राजौरिया :  इटावा में दिख रहा है जनता कर्फ्यू का असर सड़को पर पसरा सन्नाटा ।कोरोना वायरस के खिलाफ रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद आम लोगों से लेकर छोटे-बड़े व्यापारी संगठन, सार्वजनिक परिवहन

IMG 20200322 121021

व्यवस्था से जुड़े संगठनों ने खुद आगे आकर सड़क पर नहीं आने और दुकानें बंद करने का फैसला लिया है। आज रविवार है, सरकारी कार्यालय पहले से बंद हैं। मगर, जो संस्थाएं रविवार को सेवाएं देती हैं उन्होंने भी रविवार को सेवाएं बंद करने का ऐलान कर दिया है। इसमें मेट्रो, मॉल और बड़े बाजार तक शामिल,

IMG 20200322 121007

जनता कर्फ्यू के दौरान पुलिस अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखेगी, अफवाह फैलाने वालों और कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। जनता कर्फ्यू के दौरान पुलिस भूमिका के संबंध में डीजीपी ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले संसाधनों से अपनी सुरक्षा करते हुए लगातार भ्रमण पर रहें। पेट्रोलिंग गली-मोहल्लों तक की जाए, जिससे कहीं भी भीड़ एकत्र न होने पाए। लोग सुरक्षित अपने घरों में रहें।

IMG 20200322 112311

डीजीपी ने कहा है कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य प्रकार के प्रतिष्ठानों के खुले होने पर कार्रवाई की जाएगी। यदि कहीं से भी जरूरी सामानों की कालाबाजारी की सूचना मिलती है तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए। 

बंद रहेंगे प्रदेश भर के पेट्रोल पंप : 

कोरोना वायरस से बचाव के लिए समस्त पेट्रोल पंप के संचालकों को 22 मार्च को पेट्रोल पंप पर दो कर्मचारी ही बुलाने का निर्देश दिया गया है। जनता कर्फ्यू के दिन सभी कंपनी इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम सहित अन्य कंपनियों के पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। जनता कर्फ्यू को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स

IMG 20200322 120954

एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत कुमार और महासचिव धर्मवीर चौधरी ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप संचालकों से कोरोना वायरस के खात्मे में अपनी सहभागिता के लिए पेट्रोल पंप बंद करने की अपील की है।

IMG 20200322 112336

जानता कर्फ्यू में लोग घरों में ही रहें : योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपील की है कि आज जनता कर्फ्यू के दौरान अनावश्यक तौर पर बाजार में ना जाएं। हम सभी अपने घरों में रहें। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्याप्त मात्रा दवाएं और खाद्यान मौजूद हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को मीडिया से कहा कि किसी भी चीज की किल्लत बाजार में नहीं होगी। सभी को सब सामान मिलेगा, दुकानों पर लाइन कतई न लगाएं, अनावश्यक बाजार में मत जाएं। जमाखोरी बिल्कुल न करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यूपी में सभी मेट्रो सेवाएं बंद रहेंगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिहवन निगम की सभी बस सेवाएं सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक बंद रहेंगी।

Trending News